16 मई का इतिहास | Today in History 16 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 16 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री बने और भारत के एक बड़े बिजनेसमैन रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था। रुस्तमजी मोदी टाटा समूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे। अन्य प्रमुख विश्व-प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

16 मई, 1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या हुई।
16 मई, 1857 – आर.एन.माधोलकर का जन्म हुआ वो भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
16 मई, 1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत हुई।
16 मई, 1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शरू हो गया।
16 मई, 1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में दुनिया की पहली बिजली से चलने वाली ट्राम सेवा की शुरूआत हुई।
16 मई, 1929 – हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में पहले ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ।
16 मई, 1931 – भारतीय राजनेता व विद्वान, पूर्व विदेश मंत्री, भारत सरकार नटवर सिंह का जन्म हुआ।
16 मई, 1933 – प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का जन्म हुआ।
16 मई, 1945 – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का निधन हुआ।
16 मई, 1960 – भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरूआत की गयी।
16 मई, 1975 – सिक्किम देश का 22 वां राज्य बना।
16 मई, 1991 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिका कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।

16 मई, 1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री बने।
16 मई, 2004 – रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।

यह भी जानें : 15 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

16 मई, 2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बने, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
16 मई, 2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने।

16 मई, 2008 – उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया।
16 मई, 2010 – अजलन शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में PTI पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश केराण मैच न होसकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
16 मई, 2010 – वेस्टींडीज में आयोजित 20-20 विश्व कप के निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के 147 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और पहली बार विश्व विजेता बना।
16 मई, 2010 – पूर्वी सूरीनाम में गोडो ओलो हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एंटोनोव एएन-28 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मृत्यु हो गई।
16 मई, 2013 – अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मानव स्टेम सेल का क्लोन बनाने में सफलता हासिल की।
16 मई, 2014 – 16 वें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।
16 मई, 2014 – नैरौबी में एक धमाका हुआ जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई।
16 मई, 2014 – भारत के एक बड़े बिजनेसमैन रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था। रुस्तमजी मोदी टाटा समूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे।