15 मई का इतिहास | Today in History 15 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

15 मई, 1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
15 मई, 1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
15 मई, 1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
15 मई, 1817 – प्रख्यात विद्वान् और समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म हुआ।
15 मई, 1873 – इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून, 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
15 मई, 1892 – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का जन्म हुआ।
15 मई, 1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई।
15 मई, 1907 – शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ।
15 मई, 1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।
15 मई, 1922 – जापानी लेखक और बौद्ध नन जकूचो सतोची का जन्म हुआ।
15 मई, 1925 – पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।
15 मई, 1926 – भारतीय नौसेना के जांबाज महेन्द्रनाथ मुल्ला अफसरों में एक का जन्म हुआ।
15 मई, 1930 – दुनिया की पहली एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने आॅकलैंड–शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी।
15 मई, 1933 – भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ।
15 मई, 1935 – मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।
15 मई, 1940 – मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।
15 मई, 1948 – ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

15 मई, 1955 – अमेरिका के नेवाडा में परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया।
15 मई, 1957 – ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
15 मई, 1958 – प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का निधन हुआ।

यह भी जानें : 14 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

15 मई, 1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
15 मई, 1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
15 मई, 1967 – बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ।
15 मई, 1974 – इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हुई। साथ में तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए।
15 मई, 1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।

15 मई, 1991 – फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती एडिथ क्रेसन का जन्म हुआ।
15 मई, 1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
15 मई, 1993 – भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’ के.एम.करिअप्पा का निधन हुआ।
15 मई, 1995 – चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
15 मई, 1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
15 मई, 1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त हुआ।
15 मई, 2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत मिला।
15 मई, 2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
15 मई, 2003 – इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
15 मई, 2003 – अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका जून कार्टर का निधन हुआ।
15 मई, 2004 – ‘आर्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।
15 मई, 2005 – 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
15 मई, 2008 – कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।
15 मई, 2008 – भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
15 मई, 2010 – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन हुआ।
15 मई, 2013 – इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हुई।