13 मई का इतिहास | Today in History 13 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की स्थापना करने वाले आध्यात्मिक नेता श्री श्री रवि शंकर का जन्म हुआ और भारत की मिस इंडिया लारा दत्ता ने मिस यूनीवर्स का ख़िताब जीता। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

13 मई, 1626 – मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ मलिक अम्बर का निधन हुआ।
13 मई, 1643 – चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत हुई।
13 मई, 1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
13 मई, 1830 – इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
13 मई, 1861 – ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
13 मई, 1905 – भारत के पांचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।
13 मई, 1917 – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता असित सेन का जन्म हुआ।
13 मई, 1918 – भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किये।
13 मई, 1918 – ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का जन्म हुआ।
13 मई, 1922 – अमेरिकी हास्य अभिनेत्री (मौड ऐंड गोल्डन गर्ल्स) बीट्रिस आर्थर का जन्म में हुआ।
13 मई, 1931 – पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
13 मई, 1951 – लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का निधन हुआ।
13 मई, 1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।
13 मई, 1956 – मध्य प्रदेश सरकार में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राजनेता कैलाश विजयवर्गीय का जन्म हुआ।

13 मई, 1956 – आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की स्थापना करने वाले आध्यात्मिक नेता श्री श्री रवि शंकर का जन्म हुआ।
13 मई, 1958 – जार्डन और इराक ने अरब फैडरेशन की स्थापना की।
13 मई, 1962 – सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
13 मई, 1967 – डा. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने।
13 मई, 1968 – अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुई।

यह भी जानें : 12 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

13 मई, 1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
13 मई, 1989 – चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान अन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।
13 मई, 1998 – भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।


13 मई, 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।
13 मई, 1999 – जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
13 मई, 2000 – भारत की मिस इंडिया लारा दत्ता ने मिस यूनीवर्स का ख़िताब जीता।
13 मई, 2001 – भारतीय साहित्‍य जगत के अंग्रेज़ी में लिखने वाले सबसे बड़े नामों में से एक आर.के. नारायण का निधन हुआ।
13 मई, 2003 – रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
13 मई, 2006 – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हेमलता गुप्ता का निधन हुआ।
13 मई, 2008 – पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
13 मई, 2010 – भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
13 मई, 2011 – प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का निधन हुआ।
13 मई, 2014 – तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत हुई।
13 मई, 2016 – भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन हुआ।
13 मई, 2017 – दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित रहा।