6 अप्रैल का इतिहास | Today in History 6 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महात्मा गाँधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की मांग पर जोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन छेड़ा, जिनकी की शरुआत दांडी नमक का कानून तोड़कर किया गया और पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

6 अप्रैल, 1580 – 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया।
6 अप्रैल, 1593 – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, निकाह मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) की बेगम मुमताज़ महल का जन्म हुआ।
6 अप्रैल, 1664 – सिख धर्मगुरु हर किशन का निधन हुआ।
6 अप्रैल, 1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
6 अप्रैल, 1764 – ऊर्दू भाषा के विख्यात शायर सिराज औरंगाबादी का निधन हुआ।
6 अप्रैल, 1789 – अमेरिकी संसद का नियमित सत्र फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
6 अप्रैल, 1869 – पहले प्लास्टिक सेल्युलॉयड का पेटेंट किया गया।
6 अप्रैल, 1886 – हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली का जन्म हुआ।
6 अप्रैल, 1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
6 अप्रैल, 1906 – पहला एनिमेटेड कार्टून कॉपीराइट किया गया।
6 अप्रैल, 1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
6 अप्रैल, 1912 – कंपनी कैडिलेक ने कार में पहली बार इलेक्ट्रि​क स्टार्टर शुरु किया।
6 अप्रैल, 1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
6 अप्रैल, 1919 – रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
6 अप्रैल, 1929 – प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन हुआ।
6 अप्रैल, 1929 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का जन्म हुआ।
6 अप्रैल, 1930 – महात्मा गाँधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की मांग पर जोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन छेड़ा, जिनकी की शरुआत दांडी नमक का कानून तोड़कर किया गया।
6 अप्रैल, 1931 – भारतीय सिनेमा की मशहूरा अदाकारा सुचित्रा सेन का बंगाल में जन्म हुआ।



6 अप्रैल, 1942 – आजाद हिंद फ़ौज से मिलकर जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।
6 अप्रैल, 1955 – अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
6 अप्रैल, 1956 – पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
6 अप्रैल, 1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

यह भी जानें : 5 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

6 अप्रैल, 1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
6 अप्रैल, 1971 – बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म हुआ।
6 अप्रैल, 1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
6 अप्रैल, 1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का निधन हुआ।

6 अप्रैल, 1994 – रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ।
6 अप्रैल, 1998 – पाकिस्तान ने मीडियम रेंज मिसाइल 'गौरी बैलिस्टिक' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
6 अप्रैल, 1999 – नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
6 अप्रैल, 2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
6 अप्रैल, 2001 – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति, स्वतंत्रता सेनानी, चौधरी देवी लाल का निधन हुआ।
6 अप्रैल, 2003 – उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
6 अप्रैल, 2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
6 अप्रैल, 2007 – बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन हुआ।
6 अप्रैल, 2008 – इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
6 अप्रैल, 2009 – इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हुई।
6 अप्रैल, 2014 – श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।