25 अप्रैल का इतिहास | Today in History 25 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 25 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमिर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

25 अप्रैल, 1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।
25 अप्रैल, 1859 – स्वेज़ नहर की खुदाई आरंभ हुई। दस वर्ष के निर्माण के बाद 17 नवम्बर, 1869 ईसवी को स्वेज़ नहर का उद्घाटन हुआ।
25 अप्रैल, 1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
25 अप्रैल, 1898 – यूएस ने स्पेन में युद्ध घोषित किया।
25 अप्रैल, 1900 – संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का जन्म हुआ।
25 अप्रैल, 1905 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
25 अप्रैल, 1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
25 अप्रैल, 1945 – इटली को फ़ासीवादी सेना के वर्चस्व से स्वतंत्रता मिली।
25 अप्रैल, 1953 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों ने डीएनए की संरचना के बारे में व्याख्या दी।
25 अप्रैल, 1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
25 अप्रैल, 1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
25 अप्रैल, 1960 – अफ़ग़ानिस्तान के नरेश अमानुल्लाह ख़ान का देहान्त हुआ। उन्होंने वर्ष 1923 में अफ़ग़ानिस्तान को पहला संविधान दिया। वर्ष 1926 में उन्होंने अमीर के बजाए शाह की उपाधि चुनी।
25 अप्रैल, 1968 – हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन हुआ।


25 अप्रैल, 1969 – भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी आई. एम. विजयन का जन्म हुआ।
25 अप्रैल, 1971 – वियतनाम में अमरीका की सैनिक कार्रवाई के विरोध में लगभग 2 लाख अमरिकीयों ने वाशिंगटन में प्रदर्शन किया।
25 अप्रैल, 1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
25 अप्रैल, 1977 – दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का जन्म हुआ।
25 अप्रैल, 1980 – अमरीकी सेना का तेहरान में अमरीकी दूतावास में बंघकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।
25 अप्रैल, 1981 – जापान के सुरूग में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
25 अप्रैल, 1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।

यह भी जानें : 25 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

25 अप्रैल, 1983 – जर्मन पत्रिका स्टर्न ने हिटलर की विवादास्पद डायरी छापी लेकिन बाद में यह डायरी नकली पाई गई।
25 अप्रैल, 1999 – वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
25 अप्रैल, 2000 – भारतीय हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पंडित मुखराम शर्मा का निधन हुआ।
25 अप्रैल, 2004 – जिम्बाव्वे में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया गया।
25 अप्रैल, 2005 – जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।
25 अप्रैल, 2005 – भारतीय संत स्वामी रंगनाथनंदा का निधन हुआ।
25 अप्रैल, 2007 – विरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा में खुला।
25 अप्रैल, 2008 – बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमिर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
25 अप्रैल, 2010 – दक्षिण अमेरिकी राज्य मिसीसिपी में आए तूफान के कारण तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।
25 अप्रैल, 2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षां के अंतराल के बाद पुन: खोला।
25 अप्रैल, 2013 – रूस के रामेन्स्की में एक अस्पताल में लगी भीषण आग में 38 लोग मारे गए।