23 अप्रैल का इतिहास | Today in History 23 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न सत्यजीत रे का निधन हुआ और यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


23 अप्रैल, 1504 – सिखों के दूसरे धर्मगुरु अंगद का जन्म हुआ।
23 अप्रैल, 1616 – अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
23 अप्रैल, 1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ।
23 अप्रैल, 1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ।
23 अप्रैल, 1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
23 अप्रैल, 1775 – ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार विलियम टरनर का लंदन में जन्म हुआ। उन्होंने बाल्यकाल में ही अपनी कला का लोहा मनवाया और जवानी तक एक विख्यात चित्रकार बन गये।
23 अप्रैल, 1858 – 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक कुंवर सिंह की मौत हुई।
23 अप्रैल, 1858 – जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ मैक्स प्लैंग का जन्म हुआ।
23 अप्रैल, 1858 – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का जन्म हुआ।
23 अप्रैल, 1889 – हिन्दी प्रसिद्ध साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का जन्म हुआ।
23 अप्रैल, 1891 – रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
23 अप्रैल, 1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
23 अप्रैल, 1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
23 अप्रैल, 1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।

23 अप्रैल, 1926 – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 1927 – सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ।
23 अप्रैल, 1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
23 अप्रैल, 1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।
23 अप्रैल, 1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
23 अप्रैल, 1968 – मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन हुआ।

यह भी जानें : 22 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

23 अप्रैल, 1973 – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक धीरेन्द्र वर्मा का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 1981 – सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।

23 अप्रैल, 1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस खोज की घोषणा की।
23 अप्रैल, 1985 – कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया। तीन महीने के विरोध के बाद यह कोक वापस ले लिया गया।
23 अप्रैल, 1990 – नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160 वां सदस्य बना।
23 अप्रैल, 1992 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न सत्यजीत रे का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 1992 – पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
23 अप्रैल, 1996 – चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन हुआ।
23 अप्रैल, 2005 – यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।
23 अप्रैल, 2007 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 2013 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 2013 – वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।
23 अप्रैल, 2014 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।