18 अप्रैल का इतिहास | Today in History 18 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भौतिकशास्त्र के प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन हुआ और प्रसिद्ध बालीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

18 अप्रैल, 1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
18 अप्रैल, 1621 – सिक्खों के नौवें गुरु तेग़ बहादुर ​का जन्म हुआ।
18 अप्रैल, 1846 – आर.ई.हाउस ने द्वारा टेलीग्राफ टिकर का पेटेंट कराया गया।
18 अप्रैल, 1858 – प्रसिद्ध समाज सुधारक धोंडो केशव कर्वे का जन्म हुआ।
18 अप्रैल, 1859 – वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।
18 अप्रैल, 1898 – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीद दामोदर हरी चापेकर का निधन हुआ।
18 अप्रैल, 1901 – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म हुआ।
18 अप्रैल, 1902 – डेनमार्क पहला देश बना जिसने अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट तकनीक को अपनाया।
18 अप्रैल, 1906 – सेन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत हुई।
18 अप्रैल, 1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ।
18 अप्रैल, 1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया और वही से सत्याग्रह की शुरुआत की।
18 अप्रैल, 1924 – सिमन एंड शूस्टर की पहली क्रॉसवर्ड पजल बुक प्रकाशित हुई।
18 अप्रैल, 1930 – क्रांतिकारी मास्टर दा व इंडियन रिपब्लिकन आर्मी ने चिटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।
18 अप्रैल, 1930 – सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन अार्मी के 62 लोगों ने चटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।
18 अप्रैल, 1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
18 अप्रैल, 1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
18 अप्रैल, 1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया।
18 अप्रैल, 1955 – भौतिकशास्त्र के प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन हुआ।
18 अप्रैल, 1959 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का निधन हुआ।
18 अप्रैल, 1961 – प्रसिद्ध बालीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म हुआ।

18 अप्रैल, 1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
18 अप्रैल, 1972 – भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का निधन हुआ।
18 अप्रैल, 1978 – प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन हुआ।

यह भी जानें : 17 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

18 अप्रैल, 1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
18 अप्रैल, 1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
18 अप्रैल, 1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
18 अप्रैल, 1996 – काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया।
18 अप्रैल, 1996 – ज़ायोनी शासन की वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के क़ाना गांव में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के ठिकाने पर बमबारी की जहॉ सैकड़ों असैनिकों ने शरण ले रखी थी।
18 अप्रैल, 1999 – ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का निधन हुआ।
18 अप्रैल, 2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए।
18 अप्रैल, 2002 – 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
18 अप्रैल, 2003 – हिन्दी साहित्यकार सुधाकर पाण्डेय का निधन हुआ।
18 अप्रैल, 2005 – भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत हुए।
18 अप्रैल, 2006 – राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित हुआ।
18 अप्रैल, 2008 – भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
18 अप्रैल, 2008 – आईपीएल के पहले सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था।
18 अप्रैल, 2008 – अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया।
18 अप्रैल, 2013 – इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों से 27 की मौत हुई और 65 घायल हुए।
18 अप्रैल, 2014 – माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत हुई।