12 अप्रैल का इतिहास | Today in History 12 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म हुआ और मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

12 अप्रैल, 1236 – दिल्ली (भारत) का शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
12 अप्रैल, 1531 – जर्मनी के पूंजीपति प्रोटिस्टेंट ईसाइयों के बीच सैनिक एवं धार्मिक समझौता हुआ।
12 अप्रैल, 1621 – सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1801 – रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
12 अप्रैल, 1801 – विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
12 अप्रैल, 1861 – अमेरिका में दक्षिण और उत्तर राज्यों के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया।
12 अप्रैल, 1885 – मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1910 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1917 – विश्व के महान आलराउंडरों में से एक भारत का महान क्रिकेट खिलाड़ी वीनू मांकड का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को वोटिग अधिकार देने का समर्थन किया।
12 अप्रैल, 1928 – जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
12 अप्रैल, 1932 – स्पेन में प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना हुई और राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ।
12 अप्रैल, 1936 – दिल्ली का शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
12 अप्रैल, 1937 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1943 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु हुई और उप-राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।
12 अप्रैल, 1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।



12 अप्रैल, 1954 – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1955 – डॉ जोंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
12 अप्रैल, 1961 – सोवियत संघ ने पहले इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। यूरी ने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
12 अप्रैल, 1973 – सूडान ने अपना संविधान बनाया।

यह भी जानें : 11 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

12 अप्रैल, 1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर पांच साल के हस्तक्षेप के बाद मामले से खुल को अलग किया।
12 अप्रैल, 1978 – भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
12 अप्रैल, 1978 – एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन हुआ।

12 अप्रैल, 1981 – अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का जन्म हुआ।
12 अप्रैल, 1981 – अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
12 अप्रैल, 1991 – खाड़ी युद्ध ओपचारिक रूप से समाप्त हुआ।
12 अप्रैल, 1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
12 अप्रैल, 2006 – कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार का निधन हुआ।
12 अप्रैल, 2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे।
12 अप्रैल, 2007 – पाकिस्तान ने ईरान-पाकिस्तान-भारत गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
12 अप्रैल, 2008 – अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत हुई।
12 अप्रैल, 2009 – जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
12 अप्रैल, 2010 – भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगित जीती।
12 अप्रैल, 2012 – फेसबुक पर कैंडी क्रश सागा गेम को जारी किया गया।
12 अप्रैल, 2013 – फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
12 अप्रैल, 2014 – मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।