11 अप्रैल का इतिहास | Today in History 11 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आॅस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया और भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

11 अप्रैल, 1827 – भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का जन्म हुआ।
11 अप्रैल, 1859 – फ़्रांस के रसायनशास्त्री फ़्रेडनेन्ड कैरे ने उष्मा पैदा करने वाली मशीन बनाई।
11 अप्रैल, 1869 – महात्मा गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ।
11 अप्रैल, 1881 – अफ्रीकी-अमेरिकी महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए स्पेलमेन कॉलेज जॉर्जिया के अटलांटा में स्थापित किया गया।
11 अप्रैल, 1887 – प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म हुआ।
11 अप्रैल, 1904 – भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म हुआ।
11 अप्रैल, 1909 – इजरायल में तेल अवीव शहर की स्थापना हुई।
11 अप्रैल, 1910 – देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन हुआ।
11 अप्रैल, 1919 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई।
11 अप्रैल, 1921 – रेडियो पर खेल का पहला सजीव प्रसारण हुआ और पीट्सबर्ग में बॉक्सिंग मैच की लाइव कमेंट्री की।
11 अप्रैल, 1919 – मेक्सिको के विख्यात क्रान्तिकारी एमीलियानो ज़ेपेटा की एक षड़यंत्र द्वारा हत्या कर दी गयी।
11 अप्रैल, 1924 – पहली मैन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
11 अप्रैल, 1930 – ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिये खोला गया।
11 अप्रैल, 1937 – भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रामानाथन कृष्णन का जन्म हुआ।
11 अप्रैल, 1945 – अमेरिका की आर्मी जर्मनी की एल्बी नदी पर पहुंच गई।
11 अप्रैल, 1946 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का जन्म हुआ।
11 अप्रैल, 1951 – थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का पुणे में जन्म हुआ।



11 अप्रैल, 1964 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित हो गई थी। मुख्य पार्टी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कहा जाता है और विभाजित हुई दूसरी पार्टी का नाम कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।
11 अप्रैल, 1968 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने नागरिक अधिकार कानून पर हस्ताक्षर किए।
11 अप्रैल, 1968 – नाजी युद्ध अपराध के लिए एडॉल्फ इचमन के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई इजरायल में शुरू हुई।
11 अप्रैल, 1970 – अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।

यह भी जानें : 10 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

11 अप्रैल, 1972 – USSR ने अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
11 अप्रैल, 1976 – स्टीव वॉजनेक का बनाया पहला ऐपल-1 कंप्यूटर जारी हुआ।
11 अप्रैल, 1977 – प्रसिद्द साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन हुआ।
11 अप्रैल, 1983 – बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आॅस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
11 अप्रैल, 1985 – अलबानिया के पूर्व राष्ट्रपति अनवर खोजा का निधन हुआ।
11 अप्रैल, 1991 – भारतीय मोडल पूनम पांडे का जन्म हुआ।
11 अप्रैल, 1997 – केंद्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव हार गई।
11 अप्रैल, 1999 – अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया।
11 अप्रैल, 1999 – फिलीपींस की सरकार द्वारा ‘एक स्कूल गोद लो’ की अनोखी घोषणा।
11 अप्रैल, 2000 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।
11 अप्रैल, 2003 – पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता।
11 अप्रैल, 2008 – स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
11 अप्रैल, 2009 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन हुआ।
11 अप्रैल, 2010 – वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन हुआ।
11 अप्रैल, 2010 – पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
11 अप्रैल, 2010 – थाइलैंड की सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई तथा 800 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।