10 अप्रैल का इतिहास | Today in History 10 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मशहूर भारतीय उद्योगपति व स्वतन्त्रता-संग्राम सेनानी घनश्यामदास बिड़ला का जन्म हुआ और भारत रत्न से सम्मानित भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

10 अप्रैल, 1802 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री व गणितज्ञ सर जॉन लेस्ली ने पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई।
10 अप्रैल, 1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
10 अप्रैल, 1825 – हवाई में पहला होटल खुला।
10 अप्रैल, 1847 – पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1857 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
10 अप्रैल, 1858 – लंदन की पहचान विशाल बिग बेन घड़ी की 14 टन की घंडी लगाई गई।
10 अप्रैल, 1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
10 अप्रैल, 1868 – इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज द्वितीय की सेना को हराया।
10 अप्रैल, 1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
10 अप्रैल, 1880 – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
10 अप्रैल, 1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
10 अप्रैल, 1894 – मशहूर भारतीय उद्योगपति व स्वतन्त्रता-संग्राम सेनानी घनश्यामदास बिड़ला का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1897 – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1912 – टाइटेनिक जहाज ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
10 अप्रैल, 1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।


10 अप्रैल, 1922 – ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन शुरू हुआ।
10 अप्रैल, 1928 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1930 – पहली बार कृत्रिम रबर का उत्पादन हुआ।
10 अप्रैल, 1931 – हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1931 – विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान दार्शनिक खलील जिब्रान का निधन हुआ।
10 अप्रैल, 1932 – बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1938 – आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।
10 अप्रैल, 1952 – भारतीय राजनेता नारायण राणे का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1953 – वार्नर ब्रदर्स की पहली 3डी फिल्म हाउस आॅफ वैक्स का प्रीमियर हुआ।
10 अप्रैल, 1959 – जापान के तत्कालीन युवराज अाकिहितो ने मिचिको से शादी की।
10 अप्रैल, 1960 – यूएस सिनेट ने सिविल राइट्स बिल पास किया।

यह भी जानें : 9 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

10 अप्रैल, 1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।
10 अप्रैल, 1972 – ईरान में आए भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
10 अप्रैल, 1973 – ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाड के जासूसों ने लेबनान की राजधानी बैरुत में तीन फ़िलिस्तीनी नेताओं की हत्या कर दी।

10 अप्रैल, 1973 – पाकिस्तान के पुराने संविधान को निरस्त किया गया।
10 अप्रैल, 1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ।
10 अप्रैल, 1984 – उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का निधन हुआ।
10 अप्रैल, 1986 – भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1994 – नैटो के सदस्य देशों के युद्धक विमानों ने पहली बार बोसिनया के नगरों पर अधिकार के लिए आगे बढ़ रही सर्ब सेनाओं पर वायु आक्रमण किया।
10 अप्रैल, 1995 – भारत रत्न से सम्मानित भारत के चौथे प्रधानमंत्री (1896–1995) मोरारजी देसाई का निधन हुआ।
10 अप्रैल, 1998 – उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के बीच समझौता सम्पन्न हुआ।
10 अप्रैल, 1999 – भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया गया।
10 अप्रैल, 2000 – पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर हुआ।
10 अप्रैल, 2001 – भारत व इराक के बीच तेहरान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
10 अप्रैल, 2003 – इराक पर अमेरिका का कब्जा हुआ।
10 अप्रैल, 2007 – अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अन्तरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुंचे।
10 अप्रैल, 2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154 एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पोलैंड के राष्ट्रपति लेक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 96 लोग मारे गए।
10 अप्रैल, 2016 – केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में लगे भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल हुए।