SBI देगा 10,000 लिपिक व रोकड़िया पदों पर नौकरियां

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में इस साल 2018 में करीब 10,000 लोगों की नौकरी मिलने वाली है। यह भर्ती लिपिक सह रोकड़िया और अधिकारी, दोनों वर्गों में होगी।


वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक में करीब 2.64 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें से हर महीने करीब 1,000 कर्मचारी और अधिकारी सेवानिवृत हो रहे हैं। इनमें सभी पदों पर भर्ती न होकर केवल 75 से 80 फीसदी की भर्ती की जाएगी। इस तरह चालू वित्त वर्ष के दौरान 9,000–10,000 कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भर्ती की योजना है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India-SBI) भारत का सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी बैंक है। एसबीआई की स्थापना 1 जुलाई, 1944 को की गई। अपनी स्थापना के समय स्टेट बैंक के कुल 480 कार्यालय थे जिसमें शाखाएं, उप शाखाएं तथा तीन स्थानीय मुख्यालय शामिल थे।

इस समय एसबीआई की कुल शाखाओं की संख्या 23,000 के करीब है, जिनमें लगभग 42 करोड़ बैंक खाते हैं।