3 मार्च का इतिहास | Today in History 3 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म हुआ और भारत के प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन जसपाल भट्टी का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

3 मार्च, 1575 – मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की जंग में बंगाल की सेना को परास्त किया।
3 मार्च, 1707 – छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ और बहादुरशाह प्रथम ने गद्दी संभाली।
3 मार्च, 1716 – राजा राव नंदलाल मंडलोई ने इंदौर शहर की स्थापना की।
3 मार्च, 1812 – अमेरिकी कांग्रेस ने पहला विदेशी सहायता बिल पास किया।
3 मार्च, 1839 – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म हुआ।
3 मार्च, 1845 – फ्लोरिडा अमेरिका का 28वां राज्य बना था।
3 मार्च, 1847 – टेलीफोन का आविष्‍कार करने वाले अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल का जन्‍म हुआ।
3 मार्च, 1857 – चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच युद्ध हुआ।
3 मार्च, 1900 – कोटलेब डाइमलर नामक जर्मन वैज्ञानिक का 64 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने मोटर साइकिल बनाने में कामयाबी पाई।
3 मार्च, 1919 – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखक हरिनारायण आप्टे का निधन हुआ।
3 मार्च, 1923 – टाइम पत्रिका का पहला प्रकाशन हुआ।
3 मार्च, 1924 – कैल्विन कूलेज व्हाइट हाउस से रेडियो संदेश प्रसारित करने वाले पहले अमेरिकि राष्ट्रपति बने।
3 मार्च, 1939 – महात्मा गाँधी जी ने “सविनय अवज्ञा आन्दोलन” का प्रारम्भ किया।
3 मार्च, 1955 – भारत के प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन जसपाल भट्टी जी का जन्म हुआ।

3 मार्च, 1956 – फ्रांस से उत्तर अफ्रीका के देश मोरक्को को आजादी मिली।
3 मार्च, 1971 – भारत-पाक युद्ध प्रारम्भ हुआ और भारत की बांग्लादेश मुक्ति बाहिनी की खुले समर्थन की घोषणा हुई।
3 मार्च, 1974 – तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी वजह से विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई।
3 मार्च, 1980 – पियरे त्रिदियू ने दूसरी बार कनाडा के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली।
3 मार्च, 1982 – उर्दू साहित्‍य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्‍कार पाने वाले शायर फिराक गोरखपुरी का निधन हुआ।
3 मार्च, 1986 – ऑस्ट्रेलिया अधिनियम लागू होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन से पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुआ।

यह भी जानें : 2 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

3 मार्च, 1992 – बोस्निया हेर्ज़ेगोविना एक जनमत संग्रह के बाद योगोस्लाविया से अलग हो गया।
3 मार्च, 1992 – तुर्की के कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 मारे गए।
3 मार्च, 2002 – भारत के राजनेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी. एम. सी. बालायोगी जी का आंध्र प्रदेश में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
3 मार्च, 2005 – यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
3 मार्च, 2006 – फिलीपींस में आपातकाल हटाया गया।
3 मार्च, 2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
3 मार्च, 2009 – पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।
3 मार्च, 2012 – पोलैंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई और 50 लोग घायल हुए।
3 मार्च, 2013 – पाकिस्तान के कराची में बम विस्फोट से 45 की मौत हुई।
3 मार्च, 2013 – संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीवन दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।