25 मार्च का इतिहास | Today in History 25 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 25 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख शेख का जन्म हुआ और विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–




25 मार्च, 421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।
25 मार्च, 1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
25 मार्च, 1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।
25 मार्च, 1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट हुआ जिसमें 20 हजार से अधिक लोगो की मौत हुई।
25 मार्च, 1700 – इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की।
25 मार्च, 1788 – समाचारपत्र 'कलकत्ता गैजेट' में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
25 मार्च, 1807 – इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू हुई।
25 मार्च, 1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।
25 मार्च, 1814 – नीदरलैंड बैंक की स्थापना हुई।
25 मार्च, 1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
25 मार्च, 1838 – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का जन्म हुआ।
25 मार्च, 1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत 'सागर केन्या' का जलावतरण हुआ।
25 मार्च, 1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
25 मार्च, 1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।
25 मार्च, 1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।
25 मार्च, 1901 – अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन पटरी से उतर जाने से लगभग 60 लोगों की मौत हुई।
25 मार्च, 1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
25 मार्च, 1924 – ग्रीक ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की।
25 मार्च, 1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये।



25 मार्च, 1948 – बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख शेख का जन्म हुआ।
25 मार्च, 1954 – देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
25 मार्च, 1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की।

यह भी जानें : 24 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

25 मार्च, 1975 – भारतीय राजनीतिज्ञ देइवा ज़िवारात्तीनम का निधन हुआ।
25 मार्च, 1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया।
25 मार्च, 1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
25 मार्च, 1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
25 मार्च, 1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
25 मार्च, 1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए।
25 मार्च, 1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीजा मामले में छूट देने की घोषणा की।
25 मार्च, 2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
25 मार्च, 2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन हुआ।
25 मार्च, 2003 – इराक का फरात पुल और सद्दाम नहर पर कब्ज़ा हुआ।
25 मार्च, 2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
25 मार्च, 2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
25 मार्च, 2014 – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री नन्दा का निधन हुआ।
25 मार्च, 2017 – राजस्‍थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक ने देश की पहली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला अधिकारी बनकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।