23 मार्च का इतिहास | Today in History 23 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई और पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रतिष्ठित महिला स्‍मृति ईरानी का जन्‍म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



23 मार्च, 1351 – मोहम्मद बिन तुगलक का भतीजा फिरोज शाह तुगलक राजगद्दी पर बैठा।
23 मार्च, 1357 – लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर चंद्रनगर पर कब्जा किया।
23 मार्च, 1614 – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री जहाँआरा का जन्म हुआ।
23 मार्च, 1630 – फ्रांस की सेना ने पिनेरोलो पिडमाउंट पर कब्जा किया।
23 मार्च, 1832 – ब्रिटेन की संसद ने सुधार विधेयक पास किया।
23 मार्च, 1835 – चार्ल्स डारविन लॉस एंजिलिस पहुंचे।
23 मार्च, 1836 – फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के पर छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।
23 मार्च, 1839 – OK शब्द का पहली बार प्रमाणिक उपयोग हुआ।
23 मार्च, 1889 – बीसवीं सदी पूर्वार्द्ध के प्रख्यात संस्कृत कवि भट्ट मथुरानाथ शास्त्री का जन्म हुआ।
23 मार्च, 1910 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में हुआ।
23 मार्च, 1918 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
23 मार्च, 1919 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
23 मार्च, 1920 – परसरिकतन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (पीकेआई) बनायी गई।
23 मार्च, 1931 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई।
23 मार्च, 1934 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
23 मार्च, 1940 – अॉल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।
23 मार्च, 1945 – अमेरिकी कांग्रेस ने फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
23 मार्च, 1950 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
23 मार्च, 1951 – रेनॉर्ड मोटरस्पोर्ट की स्थापना करने वाले अंग्रेज कारोबारी एड्रियन रेनॉर्ड का जन्म हुआ।



23 मार्च, 1953 – भारतीय महिला व्यवसायी किरण मजूमदार-शॉ का जन्म हुआ।
23 मार्च, 1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
23 मार्च, 1965 – नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
23 मार्च, 1976 – पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रतिष्ठित महिला स्‍मृति ईरानी का जन्‍म हुआ।
23 मार्च, 1983 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव यानि रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
23 मार्च, 1986 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।

यह भी जानें : 22 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

23 मार्च, 1987 – पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
23 मार्च, 1987 – हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म हुआ।
23 मार्च, 1992 – भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों का निधन हुआ।
23 मार्च, 1995 – रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त।
23 मार्च, 1996 – ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव हुए, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
23 मार्च, 1999 – पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या हुई।
23 मार्च, 2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि हुई।
23 मार्च, 2003 – दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
23 मार्च, 2006 – आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
23 मार्च, 2008 – भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया।
23 मार्च, 2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।
23 मार्च, 2008 – नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
23 मार्च, 2010 – नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय कानू सान्याल का निधन हुआ।
23 मार्च, 2012 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
23 मार्च, 2014 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाया।
23 मार्च, 2015 – सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन हुआ।