19 मार्च का इतिहास | Today in History 19 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 19 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जगदीप का जन्म हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



19 मार्च, 1831 – अमेरिका में पहली बैंक डकैती, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 245,000 डॉलर की डकैती हुई।
19 मार्च, 1866 – घुसपैठियों से भरा जहाज मोनार्क लीवरपुल में डूबा, 738 लोगों की मौत हुई।
19 मार्च, 1877 – ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
19 मार्च, 1890 – स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य एवं आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी का निधन हुआ।
19 मार्च, 1895 – लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
19 मार्च, 1911 – जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक अगरचन्द नाहटा का जन्म हुआ।
19 मार्च, 1920 – अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
19 मार्च, 1927 – जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
19 मार्च, 1939 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जगदीप का जन्म हुआ।
19 मार्च, 1944 – आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
19 मार्च, 1953 – पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
19 मार्च, 1965 – इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
19 मार्च, 1970 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।
19 मार्च, 1971 – पूर्वी पाकिस्तान की आजादी की लड़ाई में बांग्लादेश का साथ देने के बाद भारत और बंगलादेश के बीच गहरी दोस्ती और अच्छे संबंध बने। 19 मार्च, 1972 को मैत्री संधि पर दोनों देशों के हस्ताक्षर किए गए।




19 मार्च, 1972 – भारत और बंगलादेश के बीच शांति और मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
19 मार्च, 1977 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
19 मार्च, 1978 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार निधन हुआ।
19 मार्च, 1982 – अर्जेंटीना के कुछ लोग दक्षिण अटलांटिक में ब्रिटेन के उपनिवेश फॉकलैंड द्वीप पर उतरे थे और वहां अपने देश का झंडा फहरा दिया था।
19 मार्च, 1982 – महान राजनेता जेबी कृपलानी का अहमदाबाद में निधन हुआ।

यह भी जानें : 18 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

19 मार्च, 1984 – भारतीय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का जन्म हुआ।
19 मार्च, 1982 – ब्रिटेन तथा बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
19 मार्च, 1990 – कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
19 मार्च, 1994 – जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
19 मार्च, 1996 – बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण हुआ।
19 मार्च, 1998 – अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
19 मार्च, 1998 – भारत के पहले कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री एवं माकपा नेता एम. एस. नम्बूदरीपाद का निधन हुआ।
19 मार्च, 1999 – यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
19 मार्च, 2004 – अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
19 मार्च, 2005 – पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
19 मार्च, 2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
19 मार्च, 2011 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का निधन हुआ।
19 मार्च, 2013 – महाराष्ट्र में बस दुर्घटना में 27 लोग मरे।