14 मार्च का इतिहास | Today in History 14 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 14 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्सिनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का जन्म हुआ और सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी। वह 19 साल तक इस पद पर रही। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


14 मार्च, 1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध् के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
14 मार्च, 1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
14 मार्च, 1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
14 मार्च, 1879 – दुनिया को सापेक्षवाद का सिद्धांत देने वाले मशहूर वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
14 मार्च, 1833 – पहली महिला डेंटिस्ट हॉब्स टेलर का जन्म हुआ।
14 मार्च, 1883 – एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता कार्ल मार्क्स का निधन हुआ।
14 मार्च, 1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
14 मार्च, 1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
14 मार्च, 1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।
14 मार्च, 1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
14 मार्च, 1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के अतिक्रमणकारी सैनिकों के भविष्य का निर्धारण किया।
14 मार्च, 1955 – राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
14 मार्च, 1958 – मोनाको में शाही परिवार राजकुमारी ग्रेस ने एक पुत्र को जन्म दिया उसीकी ख़ुशी में मोनाको में 101 तोपों की सलामी दी गई।
14 मार्च, 1960 – ब्रिटेन के चेशायर में मौजूद एक पृथ्वी से 407000 मील दूर अन्तरिक्ष में मौजूद एक अमरीकी उपग्रह से सम्पर्क बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।



14 मार्च, 1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
14 मार्च, 1965 – भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान का जन्म हुआ। आमिर ने यादों की बारात फिल्म में पहली बार बाल कलाकार का रोल ​किया था।
14 मार्च, 1972 – मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला का जन्‍म हुआ।
14 मार्च, 1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
14 मार्च, 1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।

यह भी जानें : 13 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

14 मार्च, 1987 – फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
14 मार्च, 1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन 'पाई डे' पहली बार मनाया गया।
14 मार्च, 1989 – दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
14 मार्च, 1990 – श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
14 मार्च, 1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
14 मार्च, 1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी। वह 19 साल तक इस पद पर रही।
14 मार्च, 1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
14 मार्च, 2000 – मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
14 मार्च, 2004 – चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन हुआ।
14 मार्च, 2007 – कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई।
14 मार्च, 2008 – विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी 'क्रेग एण्ड डेरिकार' का अधिग्रहण किया।