Current Affairs 2018 करेंट अफेयर्स in Hindi for Govt Exams

Monthly Current Affairs 2018 करेंट अफेयर्स in Hindi - करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 40 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है। इन सभी प्रश्नों को PDF में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डॉउनलोड Link पर जाकर क्लिक करें।


1. ब्लैक होल तथा बिंग बैंग थ्योरी के बारे में बताने वाले किस महान भौतिक वैज्ञानिक का निधन हो गया? – प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग
2. लगातार चौथी बार जर्मनी का चांसलर कौन बना है? – एंजेला मर्केल
3. किस ऑल-राउंडर ने त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ के दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गया? – सुरेश रैना
4. हाल ही में विजडन ने किसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है? – के एल राहुल
5. केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को राहत देते हुए स्पेक्ट्रम भुगतान की अवधि मौजूदा 10 वर्ष से बढ़ाकर कितने वर्ष करने की मंज़ूरी दे दी है? – 16 वर्ष
6. किस देश ने ध्वनिमत से सिख विवाह नियमन विधेयक पारित कर दिया है? – पाकिस्तान
7. हाल ही में किस पार्टी के दो मंत्रियों अशोक गजपति राजू और वाई एस चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफ़ा सौंप दिया? – टीडीपी
8. किस देश ने हाल ही में रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय लिया? – ब्रिटेन
9. फ्रांस के राष्ट्रपति का क्या नाम है जो पहली बार भारत यात्रा पर आए? – इमैनुएल मैक्रों
10. गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले एशियाई शेरों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर इनकी गिनती कितनी पाई गई है? – 600

10.  हाल ही में किस मूल्य वर्ग के नोट के भारतीय मुद्रा इतिहास में 100 वर्ष पूरे हुए? – एक रुपये



11. हाल ही में वर्ल्डगवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग-2018 सर्वे में विश्व के सबसे सस्ते शहर की सूची में कौन सा शहर पहले स्थान पर है? – दमिश्क
12. भारत के 55 वर्ष के इतिहास में पहली बार किन दो महिला कैडेट्स ने आर्मी ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शीर्ष सम्मान हासिल किया? – प्रीति चौधरी और वृत्ति शर्मा
13. दुबई की राजकुमारी का क्या नाम है जिन्होंने अपनी स्वतंत्रता का हवाला देते हुए देश छोड़कर अमेरिका से शरण मांगी? – शेख लातिफा
14. हाल ही में किस राज्य में सिगरेट की खुदरा बिक्री पर रोक लगाई गई है? – बिहार
15. किस देश ने मलेशिया में आयोजित सुल्तान अजलान शाह कप का ख़िताब जीता है? – ऑस्ट्रेलिया
16. केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपए या इससे ऊपर के बैंक ऋण के लिए किस सरकारी दस्तावेज को अनिवार्य किया है? – पासपोर्ट
17. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का पहला शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है? – नई दिल्ली
18. किस देश की संसद ने 11 मार्च 2018 को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राष्ट्रपति पद की समय सीमा समाप्त कर दी हैं? – चीन
19. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों द्वारा हाल ही में किस स्थान पर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सौर उर्जा परियोजना का उद्घाटन किया गया? – मिर्ज़ापुर
20. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट में किस देश को विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक बताया गया? – भारत
21. हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – भास्कर चौबे
22. किस देश ने आईटीबी - बर्लिन में ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार’ जीता है? – भारत
23.  वर्ल्डगवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग-2018 सर्वे में विश्व के सबसे महंगे शहर की सूची में कौन सा शहर पहले स्थान पर है? – सिंगापुर
24. किस देश ने सटीक निशाना साधने वाली किन्ज़ाल हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है जिसकी स्पीड ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक है? – रूस
25. हाल ही में भारतीय दिवाला एवं दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) ने किस सरकारी संस्था के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये? – भारतीय रिज़र्व बैंक
26. रन एडम स्पोर्ट्स ने किस विश्व शतरंज चैम्पियन को अपना खेल विशेषज्ञ और ब्रांड दूत नियुक्त किया है? – विश्वनाथन आनंद
27. एशिया कप तीरंदाजी में राजनगर के तीरंदाज का क्या नाम है जिन्हें स्वर्ण पदक हासिल हुआ? – गोरा हो
28. अमेरिका के उस राज्य का क्या नाम है जहां मृत्युदंड के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जायेगा? – ओकलाहोमा
29. विश्व बैंक के अनुसार, सर्वाधिक जीएसटी दर के मामले में 115 देशों में भारत किस स्थान पर है? – दूसरे
30. हाल ही में किस देश के मंत्रिमंडल ने अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की राष्ट्रीय नीति को मंजूरी दी है? – सऊदी अरब
31. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने भारत में लगाई गई जीएसटी व्यवस्था को विश्व की सबसे जटिल टैक्स व्यवस्थाओं में से एक बताया है? – विश्व बैंक
32. किस विधानसभा ने 15 मार्च 2018 को सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया जिसके तहत 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के अभियुक्तों को मृत्युदंड का प्रावधान है? – हरियाणा
33. ग्लोबल टैलेण्ट कॉम्पिटीटिवनेस इण्डेक्स 2018 में शीर्ष-3 स्थानों पर आए देश हैं– स्विट्जरलैण्ड > सिंगापुर > यूएसए
34. दृष्टिबाधित विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेण्ट 2018 का खिताब किस देश की टीम ने जीता? – भारत
35. भारत ने किस देश के साथ 'आतंक विरोधी पहल' पर हस्ताक्षर किया है? – यूएसए
36. 'ग्लोबल डेमोक्रेसी इण्डेक्स' में कुल कितने संकेतकों का प्रयोग किया गया है? – पांच
37. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई) 2018 में भारत को 180 देशों की सूची में कौन-सा स्थान दिया गया है? – 177वां 47. आम बजट 2018-19 नें रेलवे का पूंजीगत व्यय कितना रखा गया है? – रु. 148528 करोड़
38. 75वें गोल्डन ग्लोब अवाडर्स में 'बेस्ट मोशन पिक्चर (ड्रामा)' का अवार्ड किस फिल्म को दिया गया? – थ्री बिलबोडर्स
39. 'कंकालीय कोशिका' निर्माण में सफलता का दावा किस देश के वैज्ञानिकों ने किया है? – यूएसए
40. 63वें फिल्म फेयर अवाडर्स के तहत 'बेस्ट फिल्म' किसे घोषित किया गया? – हिन्दी मीडियम