जानिये भाजपा की सरकार वाले 20 राज्य नक्शे सहित


पार्टी की स्थापना के बाद वर्ष 1984 में महज दो सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव जीतते ही 15 राज्यों में अपने दम पर सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई। सहयोगियों के साथ सरकार की बात करें तो यह संख्या 20 है। गौरतलब है कि केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा और उसके सहयोगियों को महज दिल्ली, बिहार और पंजाब में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में जदयू फिर से राजग में शामिल हो गई। हम यहां आपको उन राज्यों के बारे में जानकारी देगें जिनमें बीजेपी और इसके सहयोगी दलों की सरकार है।


किन राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं?
वर्तमान समय में 15 राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री है, जिनकी सूची नीचे दी गई है।

राज्य – मुख्यमंत्री
1. अरुणाचल प्रदेश – पेमा खांडू
2. असम (असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ) – सर्बानन्द सोणोवाल
3. छत्तीसगढ़ – रमन सिंह
4. गोवा (गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराश्ट्रावादी गोमंतक पार्टी के साथ) – मनोहर पर्रीकर
5. गुजरात – विजय रूपाणी
6. हरियाणा – मनोहर लाल खट्टर
7. झारखंड (ऑल झारखंड छात्र संघ के साथ) – रघुवर दास
8. मध्य प्रदेश – शिवराज सिंह चौहान
9. महाराष्ट्र (शिव सेना के साथ) – देवेन्द्र फडणवीस
10. मणिपुर (नागा पीपुल्स फ्रंट, नेशनल पीपल्स पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ) – एन बीरेन सिंह
11. राजस्थान – वसुन्धरा राजे सिंधिया
12. उत्तर प्रदेश – योगी आदित्यनाथ
13. उत्तराखंड – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
14. हिमाचल प्रदेश – जयराम ठाकुर
15. त्रिपुरा – विप्लव देव (संभावित)



जिन राज्यों में बीजेपी के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं?
राज्य – मुख्यमंत्री
1. जम्मू और कश्मीर (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ) – महबूबा मुफ़्ती
2. नागालैंड (नागा पीपुल्स फ्रंट के साथ) – शुरहोजेलि लियोजित्सु
3. आंध्र प्रदेश (तेलुगु देशम पार्टी के साथ) – चंद्रबाबू नायडू
4. सिक्किम (सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ) – पवन कुमार चामलिंग
5. बिहार (जनता दल (संयुक्त) के साथ) – नितीश कुमार

कांग्रेस की किन राज्यों में सरकार है?
राज्य – मुख्यमंत्री
1. मिज़ोरम – पु ललथनहवला
2. कर्नाटक – सिद्दारमैय
3. पंजाब – अमरिंदर सिंह
4. पॉन्डिचेरी – वी. नारायणस्वामी



अन्य दलों के शासन वाले 6 राज्य 
राज्य – मुख्यमंत्री – दल 
1. केरल – पिनाराई विजयन – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
2. ओडिशा – नवीन पटनायक – बीजू जनता दल
3. तेलंगाना – के. चंद्रशेखर राव – तेलंगाना राष्ट्र समिति
4. पश्चिम बंगाल – ममता बनर्जी – सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस
5. तमिलनाडु – के पलानीस्वामी – ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
6. दिल्ली – अरविंद केजरीवाल