भारत भ्रष्टाचार रैंकिंग 2018 में 81वें स्थान पर

अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल की ताजा रिपोर्ट ग्लोबल करप्शन इंडेक्स-2017 में भारत को 81वें स्थान पर रखा गया है जबकि पिछले साल की रिपोर्ट में भारत 79वें स्थान पर था। जानकारी के लिए बता दें भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकारों को एक सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से 1995 में शुरू किए गए इस सूचकांक में 180 देशों की स्थित का आकलन किया गया है। यह सूचकांक विश्लषकों, कारोबारियों और विशेषज्ञों के आकलन और अनुभवों पर आधारित बताया जाता है। इसमें पत्रकारों, कार्यकर्ताओं ओर विपक्षी नेताओं के लिए काम की आजादी जैसी कसौटियां भी अपनाई जाती है।


रिपोर्ट में भारत को चीन को ज्यादा भ्रष्ट और पाकिस्तान से बेहतर दर्शाया गया है। इस सूची में न्यूजीलैंड और डेनमार्क 89 और 88 अंक के साथ सबसे ऊपर हैं। दूसरी तरफ सीरिया, सूडान और सोमालिया क्रमश: 14, 12 और 9 अंक लेकर सबसे नीचे हैं। इस सूची में चीन 77वें, ब्राजील 96वें, पाकिस्तान 117वें और रूस 135वें स्थान पर है। भारत के पड़ौसी देशों में भूटान 67वें स्थान पर रखकर सबसे कम भ्रष्ट दर्शाया गया है। भारत के अन्य पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 143वें, म्यांमार 130वें और श्रीलंका 91वें स्थान पर है।



वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक तैयार करने के लिए देशों को विभिन्न कसौटियों पर 0 से 100 अंक के बीच अंक दिए जाते हैं। सबसे कम अंक सबसे अधिक भ्रष्टाचार व्याप्त होने का संकेत माना जाता है। इस बार की सूची में भारत को 40 अंक दिए गए हैं, जो पिछले साल के ही बराबर ही है पर 2015 के बाद स्थिति में सुधार हुआ जबकि भारत को 38 अंक दिए गए थे।