इतिहास के पन्‍नों में आज 22 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 22 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म हुआ और महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


22 फरवरी, 1556 – मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ का निधन हुआ।
22 फरवरी, 1724 – रूस और स्वीडन ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
22 फरवरी, 1731 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म हुआ।
22 फरवरी, 1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
22 फरवरी, 1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
22 फरवरी, 1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना हुआ।
22 फरवरी, 1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
22 फरवरी, 1845 – डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरामपुर और बालासोर को ईस्ट इंडिया कंपनी ने खरीदा।
22 फरवरी, 1848 – लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
22 फरवरी, 1856 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का जन्म हुआ।
22 फरवरी, 1857 – स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडल पावेल लंदन के एक धार्मिक घराने में जन्मे। उन्होंने समाज में युवाओं को आगे लाने और कमज़ोरों की सहायता करने के उद्देश्य से स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थापना की।
22 फरवरी, 1885 – क्रांतिकारी जतीन्द्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म हुआ।



22 फरवरी, 1906 – भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूँ कबीर का जन्म हुआ।
22 फरवरी, 1906 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का जन्म हुआ।
22 फरवरी, 1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन हुआ।
22 फरवरी, 1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
22 फरवरी, 1922 – भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का जन्म हुआ।
22 फरवरी, 1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

यह भी जानें : 21 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

22 फरवरी, 1944 – महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन हुआ।
22 फरवरी, 1958 – भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम अहमद आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
22 फरवरी, 1964 – घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
22 फरवरी, 1966 – उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
22 फरवरी, 1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
22 फरवरी, 1974 – बांग्लादेश को पाकिस्तान ने मान्यता प्रदान की।
22 फरवरी, 1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
22 फरवरी, 1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा हुई।
22 फरवरी, 1982 – भारतीय उपमहाद्वीप के विख्यात उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन हुआ।
22 फरवरी, 1991 – तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।
22 फरवरी, 1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने की घोषणा की।
22 फरवरी, 1998 – जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ।
22 फरवरी, 1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त हुई।
22 फरवरी, 2006 – जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
22 फरवरी, 2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत हुई।