इतिहास के पन्‍नों में आज 20 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 20 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं और भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


20 फरवरी, 1547 – हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली।
20 फरवरी, 1677 – फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।
20 फरवरी, 1707 – मुगल शासक अौरंगजेब का अहमदनगर में निधन हुआ।
20 फरवरी, 1798 – लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
20 फरवरी, 1811 – ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
20 फरवरी, 1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खोला गया।
20 फरवरी, 1846 – अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
20 फरवरी, 1847 – रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना हुई।
20 फरवरी, 1868 – अमृत बाजार पत्रिका का पहला साप्ताहिक अंक बंगाली में प्रकाशित हुआ।
20 फरवरी, 1872 – न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला।
20 फरवरी, 1873 – कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने  सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।



20 फरवरी, 1928 – ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी।
20 फरवरी, 1935 – कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
20 फरवरी, 1936 – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का जन्म हुआ।
20 फरवरी, 1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
20 फरवरी, 1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।

यह भी जानें : 19 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

20 फरवरी, 1950 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ।
20 फरवरी, 1956 – भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म हुआ।
20 फरवरी, 1962 – जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
20 फरवरी, 1965 – नासा द्वारा प्रेक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो और जरूरी डेटा भेजे।
20 फरवरी, 1968 – मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में डॉ. पी.के. सेन ने पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया।
20 फरवरी, 1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
20 फरवरी, 1976 – बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरु किया।
20 फरवरी, 1983 – उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई।
20 फरवरी, 1986 – सोवियत रूस ने मीर अंतरिक्ष केंद्र का प्रक्षेपण किया।
20 फरवरी, 1986 – हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।
20 फरवरी, 1987 – मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश भारत के 23वें और 24वें राज्य बने।
20 फरवरी, 1988 – भारतीय अभिनेत्री जिया ख़ान का जन्म हुआ।
20 फरवरी, 1999 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
20 फरवरी, 1999 – दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
20 फरवरी, 2001 – भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।