इतिहास के पन्‍नों में आज 17 फरवरी का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 17 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव का जन्म हुआ और सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें 'सऊदी गजट' अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


17 फरवरी, 1370 – रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
17 फरवरी, 1670 – छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से सिंह गढ़ किला जीता।
17 फरवरी, 1698 – औरंगजेब ने आठ साल की घेराबंदी के बाद जिंजी के किले पर कब्जा किया।
17 फरवरी, 1809 – फ़्रांस और स्पेन के बीच होने वाला सारगूसा युद्ध फ़्रांस की विजय और पूर्वी स्पेन के सारागूसा नगर पर उसके अधिकार के साथ समाप्त हो गया।
17 फरवरी, 1827 – जॉन हेनरी पेस्टलोज़ी नामक स्वीज़रलैंड के बुद्धिजीवी का निधन हुआ।
17 फरवरी, 1865 – अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया।
17 फरवरी, 1878 – सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
17 फरवरी, 1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
17 फरवरी, 1883 – महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव बल वंत फडके का अदन की जेल में निधन हुआ।
17 फरवरी, 1915 – गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
17 फरवरी, 1931 – लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
17 फरवरी, 1933 – अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुई।
17 फरवरी, 1943 – भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का निधन।



17 फरवरी, 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकों ने जीत हासिल की।
17 फरवरी, 1947 – सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
17 फरवरी, 1954 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव का जन्म हुआ।
17 फरवरी, 1962 – जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत हुई।

यह भी जानें : 16 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

17 फरवरी, 1964 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
17 फरवरी, 1976 – मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
17 फरवरी, 1979 – चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।
17 फरवरी, 1983 – नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
17 फरवरी, 1987 – श्रीलंका के कुछ तमिलों ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने कपड़े उतारकर प्रतिरोध दर्ज किया।
17 फरवरी, 1989 – मोरक्को में पश्चिमी अरब संघ की स्थापना के समझौते पर सहमति हुई।
17 फरवरी, 1994 – गुजरात के मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
17 फरवरी, 2007 – अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
17 फरवरी, 2008 – कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
17 फरवरी, 2014 – सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें 'सऊदी गजट' अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
17 फरवरी, 2016 – तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत हुई।