इतिहास के पन्‍नों में आज 16 फरवरी का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 16 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ और क्यूबा में क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो क्यूबा के इतिहास में सबसे कम उम्र 32 साल में प्रधानमंत्री बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


16 फरवरी, 1745 – मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म हुआ।
16 फरवरी, 1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
16 फरवरी, 1896 – हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार और लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ।
16 फरवरी, 1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद् महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।
16 फरवरी, 1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
16 फरवरी, 1918 – प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने और 1917 में क्रान्ति का सामना करने के कारण रुस के कमज़ोर हो जाने के बाद लिथवानिया ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
16 फरवरी, 1938 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ।
16 फरवरी, 1944 – हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
16 फरवरी, 1946 – पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में सोवियत संघ के प्रतिनिधि ने वीटो अधिकार का प्रयोग किया।



16 फरवरी, 1956 – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन हुआ।
16 फरवरी, 1959 – क्यूबा में क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो क्यूबा के इतिहास में सबसे कम उम्र 32 साल में प्रधानमंत्री बने।

यह भी जानें : 15 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

16 फरवरी, 1966 – भारत के शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन हुआ।
16 फरवरी, 1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।
16 फरवरी, 1982 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
16 फरवरी, 1984 – दक्षिणी लेबनान में जेबशीत कालोनी के इमाम जुमा और इस क्षेत्र में अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के विरुद्ध इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन आरंभ करने वाले शैख़ राग़िब हर्ब को शहीद कर दिया गया।
16 फरवरी, 1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति चुने गयें।
16 फरवरी, 1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना से शामिल किया गया।
16 फरवरी, 1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति चुने गयें।
16 फरवरी, 2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डाॅली को दया मृत्यु दी गई।
16 फरवरी, 2005 – पर्यावरण की रक्षा के लिए क्योटो संधि दुनिया के कई प्रमुख देशों के राज़ी होने के सात साल बाद अस्तित्व में आई।
16 फरवरी, 2016 – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन हुआ।