इतिहास के पन्‍नों में आज 9 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय जैव रसायनशास्त्री एवं चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हरगोविंद खुराना का पाकिस्तान में और हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, गीतकार, गायक और अभिनेता फरहान अख्तर का मुबंई में जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


9 जनवरी, 1718 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
9 जनवरी, 1768 – फ़्रांस के क्रान्तिकारी नेता लैज़ेर होश का जन्म हुआ।
9 जनवरी, 1792 – तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
9 जनवरी, 1873 – 19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में गिने जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ।
9 जनवरी, 1915 – महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद बांबे (अब मुंबई) पहुंचे।
9 जनवरी, 1922 – भारतीय जैव रसायनशास्त्री एवं चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हरगोविंद खुराना का जन्म हुआ।
9 जनवरी, 1922 – प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म हुआ था।

यह भी जानें : 8 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

9 जनवरी, 1934 – हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म हुआ।
9 जनवरी, 1941 – यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या हुई।
9 जनवरी, 1951 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय खुला।
9 जनवरी, 1957 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर एंथनी एडेन ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
9 जनवरी, 1960 – मिस्र में नील नदी पर आसवान नामक बांध का निर्माण आरंभ हुआ।
9 जनवरी, 1964 – पनामा नहर पर अमरीकी ध्वज फहराए जाने के बाद पनामा में अमरीका के विरुद्ध विद्रोह में तीव्रता आ गयी जिसके दौरान अमरीकी सैनिकों ने बहुत से लोगों को हताहत और घायल कर दिया।
9 जनवरी, 1968 – वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जिमी एडम्स का जन्म हुआ। इन्होंने 54 टेस्ट में 3012 और वनडे में 2204 रन बनाए।
9 जनवरी, 1970 – सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
9 जनवरी, 1973 – दुनिया के पहले गर्म हवा के गुब्बारे ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में उड़ान भरी थी।
9 जनवरी, 1974 – हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, गीतकार, गायक और अभिनेता फरहान अख्तर का जन्म हुआ।
9 जनवरी, 1982 – पहला भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।
9 जनवरी, 2001 – एप्पल ने सैन फ्रांसिस्को में Mack World Expo में i-Tunes की घोषणा की थी।
9 जनवरी, 2002 – माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड में आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी का अवार्ड दिया गया।
9 जनवरी, 2011 – ईरान एयर की फ्लाइट नं 277 दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें 77 लोगों की मौत हुई।
9 जनवरी, 2012 – लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी’ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।