इतिहास के पन्‍नों में आज 6 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी और महान आॅलराउंडर कपिल देव का चंडीगढ़ में जन्म हुआ। उनकी कप्तानी में भारत 1983 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार चैंपियन बना। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


6 जनवरी, 1316 – खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन हुआ।
6 जनवरी, 1664 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।
6 जनवरी, 1824 – फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
6 जनवरी, 1838 – पहली बार दुनिया के सामने एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया।
6 जनवरी, 1861 – रोमानिया देश अस्तित्व में आया।
6 जनवरी, 1885 – आधुनिक भारत के दिग्ग्ज हिंदी कवि और लेखकों में से एक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन हुआ।
6 जनवरी, 1907 – मारिया मॉन्टेसरी ने पहला स्कूल और कामकाजी वर्ग के बच्चों के लिए रोम, इटली में डेकेयर सेंटर खोला।
6 जनवरी, 1912 – एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया।
6 जनवरी, 1918 – जर्मनी ने फिनलैंड की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
6 जनवरी, 1919 – अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोज़वेल्ट का निधन हुआ।

यह भी जानें : 5 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

6 जनवरी, 1928 – भारतीय मराठी नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का कोल्हापुर में जन्म हुआ।
6 जनवरी, 1929 – मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।
6 जनवरी, 1929 – योगोस्लाविया के राजा एलेग्ज़न्डर ने इस देश के संविधान को निरस्त और सरकार को अपदस्थ करके तानाशाही शासन व्यवस्था की स्थापना की।
6 जनवरी, 1939 – समाचार पत्रों में प्रतिदिन प्रकाशित कॉमिक स्ट्रिप 'सुपरमैन' की शुरुआत हुई।
6 जनवरी, 1946 – वियतनाम में पहले आम चुनाव हुए।
6 जनवरी, 1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन का विभाजन स्वीकार किया।
6 जनवरी, 1950 – ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान किया।
6 जनवरी, 1955 – मिस्टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का ने दुनिया में रखा पहला कदम।
6 जनवरी, 1959 – महान आॅलराउंडर कपिल देव का चंडीगढ़ में जन्म हुआ। उनकी कप्तानी में भारत 1983 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार चैंपियन बना।
6 जनवरी, 1967 – संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह अल्‍लाह रक्‍खा रहमान (ए.आर.रहमान) का जन्‍म हुआ।
6 जनवरी, 1976 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
6 जनवरी, 1977 – रॉक बैंड 'सेक्स पिस्टल्स' के सार्वजनिक तौर पर ख़राब बर्ताव की वजह से उनके साथ अपना क़रार रद्द कर दिया।
6 जनवरी, 1983 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
6 जनवरी, 1987 – कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के निर्माण की पहली झलक देखी।
6 जनवरी, 1989 – इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई।
6 जनवरी, 1992 – जॉंर्जिया के राष्ट्रपति वियाद गैम्साखुर्दिया देश से भाग निकले। उनके भागने के समय जार्जिया की संसद में विद्रोहियों ने आग दी थी।
6 जनवरी, 2003 – रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।
6 जनवरी, 2008 – अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफान से भारी तबाही हुई।
6 जनवरी, 2010 – नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ हुआ।
6 जनवरी, 2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हुई और 63 घायल हुए।