इतिहास के पन्‍नों में आज 5 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय क्रिकेटर और पूर्व टेस्ट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी (जूनियर पटौदी) का जन्म भोपाल में और भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


5 जनवरी, 1592 – मुगल बादशाह शहाबुद्दीन मोहम्मद शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
5 जनवरी, 1659 – खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेगब ने शाह शुजा को हराया।
5 जनवरी, 1671 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
5 जनवरी, 1691 – यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
5 जनवरी, 1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ। जो अपने जीवन के अंतिम वर्षों में नेत्रहीन हो गये थे।
5 जनवरी, 1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक को मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया।
5 जनवरी, 1890 – अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन हुआ।
5 जनवरी, 1893 – योग और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 4 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

5 जनवरी, 1900 – आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
5 जनवरी, 1905 – चाल्स पेरीन ने बृहस्पति के सातवें उपग्रह इलारा की खोज की घोषणा की।
5 जनवरी, 1914 – अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया।
5 जनवरी, 1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ।
5 जनवरी, 1933 – सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।
5 जनवरी, 1934 – भारतीय नेता, संसद सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री मुरली मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
5 जनवरी, 1941 – भारतीय क्रिकेटर और पूर्व टेस्ट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी (जूनियर पटौदी) का भोपाल में जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर में कुल 46 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से 40 टेस्ट में उन्होंने टीक की कप्तानी की।
5 जनवरी, 1947 – ब्रिटेन ने अपनी कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया।
5 जनवरी, 1955 – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।
5 जनवरी, 1957 – केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
5 जनवरी, 1970 – चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत हुई।
5 जनवरी, 1971 – पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।
5 जनवरी, 1981 – पांच वर्षों में 13 महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए संदिग्ध एक 35 वर्षीय वाहनचालक को गिरफ़्तार कर पूर्वी ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड इलाके की एक अदालत में पेश किया गया।
5 जनवरी, 1982 – भारतीय संगीतकार, गायक फिल्म निर्माता और अभिनेता सी. रामचन्द्र जी का मुंबई में निधन हो गया।
5 जनवरी, 1986 – भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था।
5 जनवरी, 1993 – क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा 'एमवी ब्रेअर' नाम का तेल टैंकर तूफ़ान में फंस जाने से शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
5 जनवरी, 2000 – अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
5 जनवरी, 2003 – अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
5 जनवरी, 2014 – भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।