इतिहास के पन्‍नों में आज 31 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 31 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म शिमला में हुआ और हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

31 जनवरी, 1561 – मुगल बादशाह को तख्त तक पहुंचाने लायक बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले बैरम खान की हत्या कर दी गई।
31 जनवरी, 1599 – ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।
31 जनवरी, 1850 – चीन में ताए पींगहा नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ। ताए पींगहा चीनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ जनता का संकल्प होता है।
31 जनवरी, 1865 – अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत।
31 जनवरी, 1893 – ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ का अमेरिका के पेटेंट कार्यालय में पहली बार पंजीकरण किया गया।
31 जनवरी, 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
31 जनवरी, 1923 – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का जन्म हुआ।
31 जनवरी, 1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।

यह भी जानें : 30 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

31 जनवरी, 1946 – तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर युगोस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया) हुआ।
31 जनवरी, 1946 – यूगोस्लाविया ने नया संविधान अंगीकार किया और सोवियत संघ की तर्ज पर छह देशों का संघीय गणतंत्र बना।
31 जनवरी, 1950 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. टूमैन ने हाइड्रोजन बम के विकास के लिए कार्यक्रम की सार्वजनिक घोषणा की।
31 जनवरी, 1953 – आईरिश समुद्र में नौका दुर्घटना में 130 यात्रियों और नाविकों की मौत हुई। ब्रितानी नौका प्रिंसेज़ विक्टोरिया उत्तरी आयरलैंड जा रही थी जब ये दुर्घटना घटी।
31 जनवरी, 1958 – पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर I को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।
31 जनवरी, 1963 – मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
31 जनवरी, 1966 – सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेसक्राफ्ट की लांचिंग की।
31 जनवरी, 1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
31 जनवरी, 1971 – पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा स्थापित की गयी।
31 जनवरी, 1972 – बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने।
31 जनवरी, 1975 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म शिमला में हुआ।
31 जनवरी, 1983 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।
31 जनवरी, 1985 – दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी।
31 जनवरी, 1990 – रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।
31 जनवरी, 1996 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए एक आत्मघाती हमले में 91 लोग मारे गए और 1,400 से ज्यादा जख्मी हुए।
31 जनवरी, 2004 – पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार हुए।
31 जनवरी, 2004 – प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ।
31 जनवरी, 2007 – भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बन गयी।
31 जनवरी, 2010 – हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।
31 जनवरी, 2013 – दक्षिण अफ्रीका में प्रीटोरिया में एक ट्रेन दुर्घटना में करीब 300 लोग घायल हुए।