इतिहास के पन्‍नों में आज 26 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 26 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाॅफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


26 जनवरी, 1556 – मुगल शासक हुमायूं का सीढियों से गिरने के कारण मौत हुई।
26 जनवरी, 1666 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
26 जनवरी, 1748 – ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये।
26 जनवरी, 1784 – बेंजामिन फ्रैंकलिन ने बाज को अमेरिका के प्रतीक चिह्न के रूप में होने पर नाखुशी जाहिर की।
26 जनवरी, 1837 – मिशिगन को अमेरिका का 26वां प्रांत बनाया गया।
26 जनवरी, 1845 – ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
26 जनवरी, 1882 – गैंबेट्टा के नेतृत्व वाली फ्रांसीसी सरकार गिरी।
26 जनवरी, 1905 – विश्व का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा कलिनन दक्षिण अफ्रीका में खुदाई में मिला।
26 जनवरी, 1929 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की आजादी का संकल्प लिया।
26 जनवरी, 1930 – ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
26 जनवरी, 1931 – हंगरी-ऑस्ट्रिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
26 जनवरी, 1931 – ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।

यह भी जानें : 25 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

26 जनवरी, 1934 – जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
26 जनवरी, 1950 – लगभग 100 साल के ब्रितानी शासन के बाद भारत का संविधान पारित हुआ और इस देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई।
26 जनवरी, 1950 – अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।
26 जनवरी, 1950 – स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
26 जनवरी, 1958 – जापानी नौका ननकई के दक्षिणी अवाजी द्वीप के निकट डूबने से 167 लोगों की मौत हो गयी।
26 जनवरी, 1959 – इटली के प्रधानमंत्री आमिनतोरे फैनफनी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
26 जनवरी, 1963 – मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
26 जनवरी, 1972 – युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक’ की स्थापना की गयी।
26 जनवरी, 1978 – अमरीकी षड़यंत्रों के परिणामस्वरुप कैम्प डेविड नामक लज्जाजनक समझौता हुआ। इस समझौते के आधार पर अतिग्रहणकारी इस्राईल ने मिस्र को सीना प्रायद्वीप लौटाया और बदले में मिस्र ने इस्राईल के अस्तित्व को औपचारिक रुप से स्वीकार किया।
26 जनवरी, 1978 – ट्यूनीशिया में दंगों में 40 लोगों की हत्या हुई।
26 जनवरी, 1978 – मारियो सोरेस के नेतृत्व में नयी पुर्तगाली सरकार का गठन हुआ।
26 जनवरी, 1981 – पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
26 जनवरी, 1982 – पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
26 जनवरी, 1998 – अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 24 वर्षीया मोनिका लेविंस्की के साथ संबंधों की ख़बरों से पूरी तरह इनकार किया।
26 जनवरी, 2000 – कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
26 जनवरी, 2001 – भारत के पश्चिमी हिस्से और पाकिस्तान के कई हिस्से एक बड़े भूकंप से प्रभावित हुए जिसकी वजह से हज़ारों लोग मौत की नींद सो गए। साथ ही गुजरात में 20 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
26 जनवरी, 2004 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने देश के नये संविधान पर हस्ताक्षर किए।
26 जनवरी, 2004 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाॅफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
26 जनवरी, 2008 – एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।
26 जनवरी, 2014 – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक पर्यटक नाव के डूबने से 21 लोग मारे गये।