इतिहास के पन्‍नों में आज 21 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति एडविन यूजीन एल्ड्रिन का जन्म हुआ और भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


21 जनवरी, 1502 – रियो डि जेनेरियो की वर्तमान स्थिति की पहली बार पहचान की गई।
21 जनवरी, 1576 – मैक्सिको के लियोन शहर की स्थापना हुई।
21 जनवरी, 1737 – बंगाल की खाड़ी में भयानक तूफ़ान आने से तीन लाख लोगों की मौत हो गयी।
21 जनवरी, 1793 – फ़्रांस के राजा लुई 16वें को इस देश में क्रान्ति की सफलता के चार वर्ष बाद ग्यूटीन द्वारा मृत्युदंड दे दिया गया।
21 जनवरी, 1809 – अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक 'विलियम' मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।
21 जनवरी, 1840 – चार्ल्स व्हीटस्टोन और विलियम कूक को अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट दिया गया।
21 जनवरी, 1872 – कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड का गठन हुआ।
21 जनवरी, 1892 – बास्केटबॉल के पहला मैच खेला गया।
21 जनवरी, 1920 – अमेरिकन सिविल लिबर्टी यूनियन की स्थापना हुई।
21 जनवरी, 1922 – ‘क्वीज शो’,’ ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड का जन्म हुआ।
21 जनवरी, 1924 – पूर्व सोवियत संघ में लेनिन के नाम से प्रसिद्ध कम्युनिस्ट क्रान्ति के नेता विलादमीर एलीच औलियानोव का निधन हुआ।

यह भी जानें : 20 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

21 जनवरी, 1924 – रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी।
21 जनवरी, 1925 – सोवियत रूस एवं जापान ने आपसी संबंधों की शुरुअात करने संबंधी संधि पर हस्ताक्षर किया।
21 जनवरी, 1930 – चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति एडविन यूजीन एल्ड्रिन का जन्म हुआ।
21 जनवरी, 1936 – ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन हुआ।
21 जनवरी, 1942 – जापान ने बर्मा पर हमला किया।
21 जनवरी, 1945 – क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का निधन हुआ।
21 जनवरी, 1945 – फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
21 जनवरी, 1950 – अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन हुआ।
21 जनवरी, 1957 – भारत के पहले नाभिकीय संयंत्र अप्सरा का ट्रॉम्बे में उद्घाटन हुआ।
21 जनवरी, 1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रु का निधन हुआ।
21 जनवरी, 1960 – मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।
21 जनवरी, 1963 – हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन हुआ।
21 जनवरी, 1964 – भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए।
21 जनवरी, 1972 – अरुणाचल प्रदेश केन्द्रशासित प्रदेश बना तथा मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
21 जनवरी, 1980 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मॉस्को ओलंपिक के बहिष्कार की घोषणा की।
21 जनवरी, 1981 – तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ा लिया गया।
21 जनवरी, 1986 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सम्मान में पहली बार संघीय छुट्टी हुई।
21 जनवरी, 1991 – सुडान में इस्लामी कानून लागू किया गया।
21 जनवरी, 1995 – रूस की मुद्रा रूबल अपने सबसे निचले स्तर पर आयी।
21 जनवरी, 1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूब गई। इस दुर्घटना में कुल 340 लोग मारे गए।
21 जनवरी, 2008 – भारत ने इस्त्रायल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।
21 जनवरी, 2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई।