इतिहास के पन्‍नों में आज 19 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 19 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले मेवाड़ के राजपूत राजा महाराणा प्रताप का निधन हुआ और सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


19 जनवरी, 1597 – मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले मेवाड़ के राजपूत राजा महाराणा प्रताप का निधन हुआ।
19 जनवरी, 1668 – किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।
19 जनवरी, 1839 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
19 जनवरी, 1905 – बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ।
19 जनवरी, 1905 – ब्रह्मसमाज की स्थापना और शांतिनिकेतन की नींव डालने वाले देबेंद्रनाथ बाबू का जन्म हुआ।
19 जनवरी, 1907 – ईरान के विख्यात संगीतकार अमीनुल्ला हुसैन का तुर्कमानिस्तान के एक ईरानी परिवार में जन्म हुआ।
19 जनवरी, 1907 – पहली फिल्म समीक्षा वैरायटी मैग्जीन में छापी गई।
19 जनवरी, 1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त हुआ।
19 जनवरी, 1920 – अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
19 जनवरी, 1920 – इटली के फिल्म निमार्ता फेडरिको फ़लीनी का जन्म हुआ। उन्होंने फिल्म उद्योग की प्रगति में बड़ा योगदान दिया।

यह भी जानें : 18 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

19 जनवरी, 1920 – अमेरिकी सीनेट ने अमेरिका के लीग आॅफ नेशंस में शामिल होने के खिलाफ मतदान किया।
19 जनवरी, 1921 – मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
19 जनवरी, 1927 – ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया।
19 जनवरी, 1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
19 जनवरी, 1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
19 जनवरी, 1941 – ब्रिटेन ने अफ्रीकी देश इराटीरिया के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया।
19 जनवरी, 1942 – जापान की सेना ने बर्मा पर हमला किया।
19 जनवरी, 1949 – कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
19 जनवरी, 1966 – कांग्रेस पार्टी ने भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए इंदिरा गांधी को अपना नेता चुना। इंदिरा गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की इकलौती बेटी थी।
19 जनवरी, 1966 – इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी।
19 जनवरी, 1981 – अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
19 जनवरी, 1990 – ओशो के नाम से मशहूर रजनीश का पुणे में निधन हुआ।
19 जनवरी, 1990 – दक्षिण अफ्रीका के साथ क्रिकेट खेलने पर लगे प्रतिबंध की अनदेखी करते हुए इंग्लैंड से 15 क्रिकेटरों का एक दल दक्षिण अफ्रीका के साथ क्रिकेट खेलने के लिए जोहानेसबर्ग पहुंचा।
19 जनवरी, 2005 – सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
19 जनवरी, 2008 – श्रीलंका के उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मारे गये।
19 जनवरी, 2013 – स्काॅटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत हुई।