इतिहास के पन्‍नों में आज 18 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे रविंद्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और अभिनेता एन.टी. रामाराव का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


18 जनवरी, 336 – संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।
18 जनवरी, 1670 – हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
18 जनवरी, 1689 – फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ।
18 जनवरी, 1691 – ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।
18 जनवरी, 1701 – ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
18 जनवरी, 1778 – जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
18 जनवरी, 1782 – अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
18 जनवरी, 1842 – महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ।
18 जनवरी, 1852 – जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। इन्होंने अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाया।
18 जनवरी, 1862 – अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन हुआ।
18 जनवरी, 1871 – कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।

यह भी जानें : 17 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

18 जनवरी, 1886 – हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।
18 जनवरी, 1896 – पहली बार एक्स रे मशीन को दुनिया के सामने लाया गया।
18 जनवरी, 1915 – फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।
18 जनवरी, 1919 – बेंटले मोटर्स लिमिटेड की स्थापना हुई।
18 जनवरी, 1930 – रविंद्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
18 जनवरी, 1942 – प्रख्यात मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
18 जनवरी, 1945 – सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
18 जनवरी, 1947 – प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।
18 जनवरी, 1951 – नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
18 जनवरी, 1955 – उर्दू के मशहूर लेखक और कवि सदात हसन मंटो का निधन हुआ।
18 जनवरी, 1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोडा।
18 जनवरी, 1962 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
18 जनवरी, 1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
18 जनवरी, 1978 – भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट का जन्म हुआ। इन्होंने 1997 से 2006 के बीच नौ बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का रिकॉर्ड की बराबरी की।
18 जनवरी, 1991 – ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।
18 जनवरी, 1995 – याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
18 जनवरी, 1996 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और अभिनेता एन.टी. रामाराव का निधन हुआ।
18 जनवरी, 1997 – भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार 'रेवा' बेंगलुरु में लॉन्च की गई।
18 जनवरी, 1999 – नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।
18 जनवरी, 2001 – लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
18 जनवरी, 2002 – पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
18 जनवरी, 2003 – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन हुआ।
18 जनवरी, 2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
18 जनवरी, 2007 – विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन हुआ।
18 जनवरी, 2008 – जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।