इतिहास के पन्‍नों में आज 12 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ और संगीतकार एआर रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


12 जनवरी, 1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हैं।
12 जनवरी, 1708 – छठत्रपति शाहू जी उर्फ शिवाजी द्वितीय को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
12 जनवरी, 1757 – ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तगाल से अपने कब्जे में लिया।
12 जनवरी, 1806 – फ्रांस ने वियना को पूरी तरह से खाली कर दिया।
12 जनवरी, 1863 – भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
12 जनवरी, 1866 – लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
12 जनवरी, 1869 – भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म हुआ।
12 जनवरी, 1876 – अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी ध्रुव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और विभिन्न जातियों और लोगों से परिचित हुए।
12 जनवरी, 1896 – पहली एक्सरे कॉपी ( X-ray Copy ) दुनिया के सामने आई थी।

यह भी जानें : 11 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

12 जनवरी, 1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
12 जनवरी, 1917 – भारतीय आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का जन्म हुआ था।
12 जनवरी, 1934 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
12 जनवरी, 1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया। 1947 में भारत के विभाजन से बहुत दुखी थे।
12 जनवरी, 1962 – वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिची रिचर्ड्सन का एंटिना में जन्म हुआ।
12 जनवरी, 1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
12 जनवरी, 1964 – जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
12 जनवरी, 1972 – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म हुआ।
12 जनवरी, 1976 – दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ।
12 जनवरी, 1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गयी।
12 जनवरी, 1990 – रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
12 जनवरी, 1991 – अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।
12 जनवरी, 1998 – यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
12 जनवरी, 2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
12 जनवरी, 2005 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।
12 जनवरी, 2005 – टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से 'डीप इम्पैक्ट' अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
12 जनवरी, 2009 – संगीतकार एआर रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
12 जनवरी, 2010 – हैती में आए भूकंप में 2,30,000 लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।
12 जनवरी, 2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।