इतिहास के पन्‍नों में आज 11 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ। इनके नाम 164 टेस्ट में 13,288 और 344 वनडे में 10,889 रन दर्ज हैं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


11 जनवरी, 1320 – जापान के सम्राट कोमयो का जन्म हुआ।
11 जनवरी, 1325 – आज़टेक शासन श्रृंखला के अंतिम शासक ने मेक्सिको नगर की आधारशिला रखी।
11 जनवरी, 1613 – मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी।
11 जनवरी, 1759 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई।
11 जनवरी, 1779 – चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने।
11 जनवरी, 1805 – अमेरिका के मिशिगन राज्य का गठन हुआ।
11 जनवरी, 1842 – मशहूर अमरीकी विचारक व दार्शनिक विलियम जेम्ज़ का न्यूयॉर्क में जन्म हुआ।
11 जनवरी, 1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल अमेरिका में चिकित्सा डिग्री की हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।
11 जनवरी, 1866 – इंग्लैंड में तूफान की चपेट में आकर ‘स्टीमर लंदन’ के डूबने से 220 लोगों की मौत हुई।

यह भी जानें : 10 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

11 जनवरी, 1879 – दक्षिण अफ्रीका के जुलु समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग की शुरुआत की।
11 जनवरी, 1889 – फ्रांस के रसायनशास्त्री मिशल यूजीन शेवरल का निधन हुआ। उन्होंने एक प्रकार की मोमबत्ती का अविष्कार किया जिसे चूने की मोमबत्ती कहा जाता है।
11 जनवरी, 1922 – डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।
11 जनवरी, 1923 – प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि-पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।
11 जनवरी, 1942 – जापान ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया।
11 जनवरी, 1946 – भारतीय अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ।
11 जनवरी, 1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ।
11 जनवरी, 1962 – पेरू के उत्तर पश्चिम हिस्से में बर्फीले तूफान और चट्टान खिसकने से 2,000 लोगों की मौत हुई।
11 जनवरी, 1966 – जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ।
11 जनवरी, 1966 – रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए।
11 जनवरी, 1972 – पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश बना।
11 जनवरी, 1972 – बंगलादेश में अबू सईद चौधरी पहले राष्ट्रपति व शेख मुजीब उर रहमान पहले प्रधानमंत्री बने।
11 जनवरी, 1973 – भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ। इनके नाम 164 टेस्ट में 13,288 और 344 वनडे में 10,889 रन दर्ज हैं।
11 जनवरी, 1988 – तत्कालील सोवियत संघ ने सोल ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा की।
11 जनवरी, 1991 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर को इराक पर हमले की इजाजत दी।
11 जनवरी, 1998 – अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था।
11 जनवरी, 2008 – माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी सर एडमंड हिलारी का ​निधन हुआ।
11 जनवरी, 2009 – 66वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।