इतिहास के पन्‍नों में आज 1 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जाने माने वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस का कोलकाता में जन्म हुआ और महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1 जनवरी, 990 – रूस ने जूलियन कैलेंडर अपनाया।
1 जनवरी, 1515 – यहूदियों को आस्ट्रिया के लाइबाख से निष्कासित किया गया।
1 जनवरी, 1583 – हॉलैंड अौर फ्लैंडर्स मे ग्रेगोरियन कैलेंडर का पहला दिन।
1 जनवरी, 1600 – स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत हुई।
1 जनवरी, 1651 – चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
1 जनवरी, 1664 – छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया।
1 जनवरी, 1785 – डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1 जनवरी, 1804 – लेटिन अमरीका के देश हेती ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की यह स्वतंत्रता काले दासों द्वारा फ़्रांसीसी सेना के साथ कड़े संघर्ष के बाद मिली। 1677 ईसवी से हेती पर फ़्रांस का अधिकार आरंभ हुआ था।

यह भी जानें : 31 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1 जनवरी, 1808 – सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
1 जनवरी, 1808 – अमरीका में दास व्यापार निषेध कानून पारित हुआ। उस समय अमरीका, दासों के क्रय विक्रय के केंद्रों में था।
1 जनवरी, 1880 – देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1 जनवरी, 1894 – जाने माने वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस का कोलकाता में जन्म हुआ।
1 जनवरी, 1901 – ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली।
1 जनवरी, 1912 – रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना हुई।
1 जनवरी, 1915 – महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
1 जनवरी, 1928 – अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
1 जनवरी, 1948 – इटली का संविधान अस्तित्‍व में आया था।
1 जनवरी, 1949 – कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1 जनवरी, 1955 – भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1 जनवरी, 1956 – सूडान ने मिस्र और ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1 जनवरी, 1956 – क्यूबा की क्रान्ति सफल हुई और इस देश के प्रसिद्ध तानाशाह जनरल बैटिस्टा के फ़रार के साथ ही इस देश में अमरीकी पिटठुओं का प्रभाव समाप्त हो गया।
1 जनवरी, 1971 – टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंध लगाया गया।
1 जनवरी, 1974 – विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरूआत हुई।
1 जनवरी, 1978 – बॉम्बे (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
1 जनवरी, 2009 – थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
1 जनवरी, 2013 – अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।