करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर वर्ष 2018-एक पंक्ति में


करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर -एक पंक्ति में: करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 40 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है।


1. हाल ही में किस राज्य में पहली बार सीएनजी सप्लाई आरंभ की गयी? – पंजाब
2. किस अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के साथ भारतीय मैत्री के 25 वर्ष पूरे हुए? – आसियान
3. कौन सा देश पुरुषों और महिलाओं हेतु समान वेतन वैध बनाने वाला पहला देश बना है? – आइसलैंड
4. हाल ही में किस अभिनेत्री को मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित किया गया? – प्रियंका चोपड़ा
5. 75वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ? – निकोल किडमैन
6. किस टीम ने हाल ही में पहली बार रणजी खिताब जीता है? – विदर्भ
7. इसरो द्वारा बनाए गये अब तक के सबसे वजनी सेटेलाईट का क्या नाम है? – जीसैट-11
8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य के किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है? – तेलंगाना सरकार
9. राष्ट्रीय राजमार्ग की भांति भारत में किस मार्ग पर पहले राष्ट्रीय जलमार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गयी? – हल्दिया-वाराणसी
10. हाल ही में खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त होने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के दूसरे राज्य का क्या नाम है? – अरुणाचल प्रदेश
11. किस देश के सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मनरो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए? – न्यूज़ीलैंड
12. हाल ही में किस देश ने 7,680 मील प्रति घंटे की गति तय करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने का दावा किया है? – चीन
13. हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस ग्रह से मिलते-जुलते चार एक्ज़ोप्लेनेट की खोज की? – बृहस्पति
14. किस भारतीय कम्पनी ने हाल ही में गुजरात के सौराष्ट्र स्थित जामनगर में विश्व की सबसे बड़ी गैस क्रैकर रिफाइनरी (आरओजीसी) आरंभ की? – रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड
15. हाल ही में किस देश ने निर्यात और वित्तीय लेन-देन के लिए चीन की मुद्रा युआन के इस्तेमाल को अनुमति दी है? – पाकिस्तान

16. किस देश की नौसेना ने स्वदेश में निर्मित ‘हर्बा’ नौसैन्य क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया? – पाकिस्तान
17. किस राज्य के सिनेमाघरों में फिल्म से पहले कुंभ 2019 का लोगो भी दिखाया जाएगा? – उत्तर प्रदेश
18. फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में कौन शीर्ष स्थान पर है? – सलमान खान
19. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किस टीम की 17 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी होगी? – बिहार
20. आईसीसी की ताज़ा टीम रैंकिंग में भारतीय टीम टेस्ट में पहले, वनडे में दूसरे और टी-20 में किस नंबर पर है? – तीसरे
21. हाल ही में भारतीय रेल ने किस राज्य में 100 साल पुराना पुल महज सात घंटे में तैयार कर दिया? – उत्तर प्रदेश
22. भारत और किस देश के बीच ‘ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन’ एमओयू को स्वीकृति प्राप्त हुई है? – ब्रिटेन
23. किस खाद्य वस्तु को ककाओ नामक पौधे से तैयार किया जाता है तथा इसके 2050 में विलुप्त होने का अनुमान जताया जा रहा है? – चॉकलेट
24. नासा द्वारा आयनमंडल की विस्तृत खोज के लिए किन दो मिशनों को लॉन्च किये जाने की घोषणा की गयी? – गोल्ड और आइकॉन
25. हाल ही में भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – नरिंदर बत्रा
26. किस देश ने हाल ही में मिसाइल परीक्षण के दौरान गलती से अपने ही देश पर मिसाइल दाग दी? – उत्तर कोरिया
27. भारत और किस देश ने 01 जनवरी, 2018 को एक समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया है? – पाकिस्तान
28. हाल ही में किस राज्य में बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया? – उत्तर प्रदेश
29. हाल ही में किस देश ने अपने प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है? – ईरान
30. हाल ही में दक्षिण भारत के किस सुपर स्टार ने राजनीति में प्रवेश की घोषणा की? – रजनीकांत
31. अमरीका के कितने गुरुद्वारों में भारतीय अधिकारियों के घुसने पर रोक लगा दी गयी है? – 96
32. हाल ही में किस प्रकार के तिरंगे के उपयोग पर सरकार ने रोक लगाने की घोषणा की? – प्लास्टिक से बना तिरंगा
33. भारत की नौसैन्य शक्ति प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण हाल ही में किस युद्धपोत पर सवार हुईं? – आईएनएस कोलकाता
34. हाल ही में स्पेशल इफेक्ट वाला पहला ट्रांसपैरेंट वॉकवे ग्लास ब्रिज किस देश में आरंभ किया गया है? – चीन
35. हाल ही में प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान को किस राज्य का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया? – सिक्किम
36. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित जोहानसबर्ग कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? – 10
37. प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान को किस राज्य का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया? – सिक्किम
38. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में किस देश को 'पोलियो मुक्त देश' के रूप में प्रमाणित किया है? – गैबॉन
39. किसे हाल ही में को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है? – विजय केशव गोखले
40. केंद्र सरकार ने ई-वीजा पर आए क्रूज पर्यटकों को बायोमेट्रिक नामांकन से किस वर्ष तक छूट प्रदान की है? – 2020