इतिहास के पन्‍नों में आज 9 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनेता शत्रुध्न सिन्हा का पटना में और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का इटली में जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


9 दिसंबर, 1484 – महान कवि एवं संत सूरदास का जन्म हुआ।
9 दिसंबर, 1625 – हॉलैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संघि पर हस्ताक्षर हुए।
9 दिसंबर, 1742 – स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।
9 दिसंबर, 1758 – भारत में मदरास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था।
9 दिसंबर, 1761 – शिवाजी की पुत्री ताराबाई का पुणे में निधन हुआ।
9 दिसंबर, 1762 – ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
9 दिसंबर, 1825 – सिपाही​ विद्रोह के प्रमुख नायक राव तुला राम का हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जन्म हुआ।
9 दिसंबर, 1870 – डॉ. आई एस श्रुधर का वेल्लोर अस्पताल में जन्म हुआ।
9 दिसंबर, 1898 – कोलकाता में बेलूर मठ की स्थापना हुई।
9 दिसंबर, 1905 – चर्च और राज्य को अलग करने के लिए फ्रांस में कानून पास हुआ।

यह भी जानें : 08 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

9 दिसंबर, 1910 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
9 दिसंबर, 1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
9 दिसंबर, 1917 – प्रथम विश्व विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के सैनिकों ने उसमानी शासन के सैनिकों को फिलिस्तीन में पराजित किया।
9 दिसंबर, 1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर हुए।
9 दिसंबर, 1931 – जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
9 दिसंबर, 1941 – चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
9 दिसंबर, 1945 – अभिनेता एवं राजनेता शत्रुध्न सिन्हा का जन्म हुआ।
9 दिसंबर, 1946 – देश का सर्वोच्च कानून बनाने वाली संविधान सभा की पहली मुलाकात हुई।
9 दिसंबर, 1946 – यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्म हुआ।
9 दिसंबर, 1946 – संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
9 दिसंबर, 1971 – लिबरेशन वॉर के दौरान भारतीय सेना ने हवाई अभियान मेघना हेली ब्रिज छेड़ा था।
9 दिसंबर, 1979 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्मॉलपॉक्स वायरस के उन्मूलन की घोषणा को प्रमाणित किया।
9 दिसंबर, 1983 – भारत की महिला क्रिकेटर रुमेली घर का जन्म हुआ। इनके नाम 4 टेस्ट में 236 रन और 8 विकेट तथा 78 वनडे मैचों में 961 रन और 63 विकेट दर्ज है।
9 दिसंबर, 1987 – जार्डन नदी के पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों और ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी जनता का संघर्ष आरंभ हुआ।
9 दिसंबर, 1992 – ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डायना के अलग होने की आधिकारिक घोषणा हुई थी।
9 दिसंबर, 1993 – एंडेवर शटल के अंतरिक्षयात्रियों ने हब्बल स्पेस टेलीस्कोप की मरम्मत का काम पूरा किया।
9 दिसंबर, 1998 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।
9 दिसंबर, 2000 – दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
9 दिसंबर, 2001 – तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।
9 दिसंबर, 2003 – रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल हुए।
9 दिसंबर, 2006 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र 'हत्फ़-3 ग़ज़नवी' का परीक्षण किया।
9 दिसंबर, 2008 – इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
9 दिसंबर, 2013 – इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल हुए।