इतिहास के पन्‍नों में आज 5 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं और रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


5 दिसंबर, 1230 – जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ। इन्होंने आर्सेनिक द्वारा तांबे को सफेद करने में सफलता प्राप्त की थी।
5 दिसंबर, 1573 – ब्रिटेन के विख्यात कवि और ड्रामा लेखक जॉन्सन का जन्म हुआ।
5 दिसंबर, 1657 – शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
5 दिसंबर, 1812 – नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद फ़्रास लौटे।
5 दिसंबर, 1905 – कश्मीर के शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म हुआ।
5 दिसंबर, 1928 – ​ब्रिसबेन में इंग्लैंड को आॅस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 675 रनों से हराया था।
5 दिसंबर, 1943 – जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया। पहली बार कोलकाता पर दिन में हमला हुआ।


यह भी जानें : 04 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

5 दिसंबर, 1946 – भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
5 दिसंबर, 1950 – श्री अरविंदो का पुड्डुचेरी में निधन हुआ।
5 दिसंबर, 1950 – सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
5 दिसंबर, 1951 – कलाकार अरविन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ।
5 दिसंबर, 1955 – लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को घर घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।
5 दिसंबर, 1960 – अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
5 दिसंबर, 1971 – भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
5 दिसंबर, 1974 – माल्टा गणराज्य घोषित हुआ।
5 दिसंबर, 1893 – टोरंटो में पहली इलेक्ट्रिक कार बनी जो एक बार चार्ज होने पर 15 मील चलती थी।
5 दिसंबर, 1990 – विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।
5 दिसंबर, 1999 – भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
5 दिसंबर, 2000 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
5 दिसंबर, 2013 – रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ।
5 दिसंबर, 2013 – यमन की राजधानी सना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत हुई।