इतिहास के पन्‍नों में आज 4 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 4 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म हुआ और भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


4 दिसंबर, 1748 – फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया।
4 दिसंबर, 1796 – बाजीराव द्वितीय मराठा साम्राज्य के पेशवा नियुक्त हुए।
4 दिसंबर, 1829 – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।
4 दिसंबर, 1860 – गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
4 दिसंबर, 1888 – इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म हुआ।
4 दिसंबर, 1898 – प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का जन्म हुआ।
4 दिसंबर, 1899 – पहली बार टाफॉइड का टीका मनुष्य को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया गया।

यह भी जानें : 03 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

4 दिसंबर, 1910 – भारत के आठवें राष्ट्रपति रामास्वामी वेंकटरमन का जन्म हुआ।
4 दिसंबर, 1919 – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म हुआ।
4 दिसंबर, 1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
4 दिसंबर, 1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एंव विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर हुए।
4 दिसंबर, 1962 – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन हुआ।
4 दिसंबर, 1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
4 दिसंबर, 1971 – भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
4 दिसंबर, 1971 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
4 दिसंबर, 1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित हुआ।
4 दिसंबर, 1984 – हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
4 दिसंबर, 1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफाउंडर' प्रक्षेपित किया।
4 दिसंबर, 2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
4 दिसंबर, 2006 – फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत हुई।
4 दिसंबर, 2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
4 दिसंबर, 2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत हुई।