इतिहास के पन्‍नों में आज 30 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ और पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी दी गयी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


30 दिसंबर, 1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकम्प से 37 हजार लोगों की मौत हुई।
30 दिसंबर, 1706 – पुडुचेरी के संस्थापक व भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।
30 दिसंबर, 1803 – ब्रिटेन की इस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
30 दिसंबर, 1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन हुआ।
30 दिसंबर, 1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
30 दिसंबर, 1906 – अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका में हुई जिसने आगे चलकर पाकिस्तान की मांग की।
30 दिसंबर, 1922 – रूस की क्रांति के बाद वहां USSR यानि 'यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक्स' की स्थापना हुई। करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा।
30 दिसंबर, 1922 – भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 29 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

30 दिसंबर, 1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के बम हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त हुई।
30 दिसंबर, 1938 – वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।
30 दिसंबर, 1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
30 दिसंबर, 1947 – रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।
30 दिसंबर, 1947 – फिलिस्तीन के बलदुश्शैख़ गांव पर दो ज़ायोनी संगठनों के आतंकवादियों ने आक्रमण किया। इस पाश्विक आक्रमण में फ़िलिस्तीनियों के घरों को जला दिया गया और 60 फिलिस्तीनी मौत के घाट उतार दिए गये।
30 दिसंबर, 1949 – भारत ने चीनी गणराज्य को मान्यता दी।
30 दिसंबर, 1971 – भारत के जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।
30 दिसंबर, 1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
30 दिसंबर, 1975 – हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का निधन हुआ।
30 दिसंबर, 1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
30 दिसंबर, 1993 – वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।
30 दिसंबर, 1996 – ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हो गया।
30 दिसंबर, 2006 – पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी दी गयी।
30 दिसंबर, 2012 – पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हुई।