इतिहास के पन्‍नों में आज 3 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार के जीरादेई में हुआ और फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


3 दिसंबर, 1469 – इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म हुआ।
3 दिसंबर, 1790 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानंतरित कर दिया गया।
3 दिसंबर, 1796 – बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।
3 दिसंबर, 1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
3 दिसंबर, 1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
3 दिसंबर, 1882 – प्रसिद्ध चित्रकार एवं संविधान की मूल कृति के डिजाइनर नंदलाल बोस का जन्म हुआ।
3 दिसंबर, 1884 – भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार के जीरादेई में हुआ।
3 दिसंबर, 1889 – स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे कम उम्र में फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।
3 दिसंबर, 1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन किया।

यह भी जानें : 02 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

3 दिसंबर, 1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सबिर्या, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
3 दिसंबर, 1937 – भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ।
3 दिसंबर, 1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट होने से 1,100 लोगों की मौत हुई।
3 दिसंबर, 1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
3 दिसंबर, 1967 – भारत के पहले रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।
3 दिसंबर, 1970 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुर्शिदाबाद के नवाब से छीनकर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
3 दिसंबर, 1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
3 दिसंबर, 1976 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेट कीपर मार्क बाउचर का जन्म हुआ। उन्होंने 147 टेस्ट मैच में 5515 रन बनाए। विकेट के पीछे 525 कैच लपके तथा 23 स्टंप्स किए।
3 दिसंबर, 1979 – हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का निधन हुआ।
3 दिसंबर, 1982 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का जन्म हुआ।
3 दिसंबर, 1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
3 दिसंबर, 1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
3 दिसंबर, 2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षो के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
3 दिसंबर, 2011 – फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन हुआ।
3 दिसंबर, 2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत हुई।