इतिहास के पन्‍नों में आज 23 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म नूरपुर उत्तर प्रदेश में हुआ और भारत के 9वें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

23 दिसंबर, 1465 – विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बिदर, बीजापुर और गोलकोंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।
23 दिसंबर, 1672 – खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
23 दिसंबर, 1690 – खलोलशास्त्री जॉन फ्लेमस्टीड ने यूरेनस ग्रह को देखा और उसे तारा समझ कर उसको '34 टॉरी' नाम दिया।
23 दिसंबर, 1797 – स्काटलैंड के भूवैज्ञानिक चार्ल्ज़ लायेल का जन्म हुआ। वे पहले व्यक्ति थे जिसने भूविज्ञान के वैज्ञानिक सिद्धांतों की नीव रखी।
23 दिसंबर, 1834 – जोसेफ हैनसम ने यात्री घोड़ा गाड़ी 'सेफ्टी ​कैब' का पेटेंट कराया।
23 दिसंबर, 1845 – क्रांतिकारी नेता, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।
23 दिसंबर, 1876 – तुर्की में पहले संविधान की उद्घोषणा की गई।
23 दिसंबर, 1888 – मशहूर डच पेंटर विंसेंट फान गॉग का एक हादसे में कान कट गया। बाद में उन्होंने इस घटना को दिखाते हुए उन्होंने अपना एक पोर्टेट बनाया जो 'बैंडेज्ड इयर' के नाम से मशहूर है।
23 दिसंबर, 1894 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
23 दिसंबर, 1901 – शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।


यह भी जानें : 22 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

23 दिसंबर, 1902 – भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म नूरपुर उत्तर प्रदेश में हुआ।
23 दिसंबर, 1912 – नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
23 दिसंबर, 1912 – भारतीय क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश वायसरॉय लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय की हत्या का प्रयास किया।
23 दिसंबर, 1914 – प्रथम विश्व युद्ध: आस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
23 दिसंबर, 1919 – पहला हॉस्पिटल शिप यूएसएस रिलीफ लॉन्च हुआ।
23 दिसंबर, 1921 – विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
23 दिसंबर, 1922 – बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
23 दिसंबर, 1926 – आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान स्वामी श्रद्धानंद की हत्या हुई।
23 दिसंबर, 1932 – मिल नामक एक अंग्रेज़ वैज्ञानिक ने पहली बार कृत्रिम रबड़ बनाया गया।
23 दिसंबर, 1947 – सर्वप्रथम बेल लैबॉरिट्रीज में ट्रंजिस्टर का प्रदर्शन किया गया।
23 दिसंबर, 1948 – जापान की राजधानी टोकियो में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेश पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के जापान के ७ बड़े नेताओं को मृत्युदंड दिया गया।
23 दिसंबर, 1954 – बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।
23 दिसंबर, 1968 – मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण हुआ।
23 दिसंबर, 1969 – चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
23 दिसंबर, 1970 – कांगो जनतांत्रिक गणराज्य अधिकारिक रूप से एक दल द्वारा शासित देश बना।
23 दिसंबर, 1972 – निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।
23 दिसंबर, 1995 – भारत में हरियाणा के डबवाली नगर में एक स्कूल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम के दौरान तंबू में आग लगने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
23 दिसंबर, 2000 – पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
23 दिसंबर, 2004 – भारत के 9वें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन हुआ।
23 दिसंबर, 2005 – वामपंथी विरोधी लेक काकभजस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
23 दिसंबर, 2008 – सॉफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।