इतिहास के पन्‍नों में आज 22 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 22 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ और बुरहानुद्दीन ने अफगानिस्तान की सत्ता राष्ट्रपति हामिद करजाई के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को सौंपी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


22 दिसंबर, 146 ईसापूर्व – कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।
22 दिसंबर, 1241 – मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
22 दिसंबर, 1666 – गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ।
22 दिसंबर, 1843 – रवीन्द नाथ टैगोर के पिता देवेंद्र नाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
22 दिसंबर, 1851 – देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलायी गयी।
22 दिसंबर, 1853 – गुरु रामकृष्‍ण परमहंस की पत्‍नी और आध्‍यात्मिक साथी शारदा देवी का जन्‍म हुआ।
22 दिसंबर, 1882 – थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
22 दिसंबर, 1882 – रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन नामक अमरीकी दार्शनिक और लेखक का निधन हुआ।
22 दिसंबर, 1887 – भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 21 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

22 दिसंबर, 1891 – '323 ब्रूसीय' फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
22 दिसंबर, 1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
22 दिसंबर, 1940 – मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
22 दिसंबर, 1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
22 दिसंबर, 1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
22 दिसंबर, 1956 – ब्रिटेन और फ़्रांस ने मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
22 दिसंबर, 1961 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
22 दिसंबर, 1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
22 दिसंबर, 1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
22 दिसंबर, 1972 – निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
22 दिसंबर, 1972 – चिली की वायु सेना को दो महीने पहले अर्जेंटाइन ऐंडीज में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक विमान के 14 लोग बचे मिले।
22 दिसंबर, 1978 – थाईलैंड ने संविधान स्वीकार किया।
22 दिसंबर, 1885 – ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
22 दिसंबर, 1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
22 दिसंबर, 1989 – चाड ने संविधान अपनाया।
22 दिसंबर, 2001 – बुरहानुद्दीन ने अफगानिस्तान की सत्ता राष्ट्रपति हामिद करजाई के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को सौंपी।
22 दिसंबर, 2011 – देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी.के. अयंगर का निधन हुआ।
22 दिसंबर, 2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।