इतिहास के पन्‍नों में आज 2 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 2 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे सीमा सुरक्षा बल (SSB) की स्थापना हुई और विश्वनाथ प्रताप सिंह ने देश के सातवें प्रधानमंत्री बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


2 दिसंबर, 1804 – नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
2 दिसंबर, 1911 – जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
2 दिसंबर, 1918 – प्रमुख शिक्षाशास्त्री एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय के पहले भारतीय कुलपति गुरुदास बनर्जी का निधन हुआ।
2 दिसंबर, 1918 – आर्मेनिया ने तुर्की से स्वतंत्रता की घोषणा की।
2 दिसंबर, 1942 – पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई, जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।

यह भी जानें : 01 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

2 दिसंबर, 1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब 6 हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सैनिक मिस्र पहुंचने के रास्ते में थे।
2 दिसंबर, 1954 – अमरीका और नेशनलिस्ट चीन के बीच सुरक्षा संधि हुई।
2 दिसंबर, 1954 – दक्षिण पूर्वी ऐशिया में स्थित देश लाओस को स्वतंत्रता मिली।
2 दिसंबर, 1956 – क्यूबा के नेता फीडल कास्त्रो ने अपने देश को मुक्ति दिलाने के लिए आंदोलन आरंभ किया।
2 दिसंबर, 1965 – सीमा सुरक्षा बल (SSB) की स्थापना हुई।
2 दिसंबर, 1971 – संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
2 दिसंबर, 1971 – सात अमीरातों के संघ के रूप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का गठन हुआ।
2 दिसंबर, 1976 – फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
2 दिसंबर, 1979 – पाकिस्तान के आॅलराउंडर अब्दुल रज्जाक का जन्म हुआ। इनके नाम 46 टेस्ट में 1946 रन और 100 विकेट तथा 265 वनडे में 5080 रन और 269 विकेट दर्ज हैं।
2 दिसंबर, 1988 – बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान की प्रधानमंत्री का पद संभाला।
2 दिसंबर, 1989 – विश्वनाथ प्रताप सिंह ने देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
2 दिसंबर, 1993 – नासा ने अंतरिक्ष शटल 'एन्डेवर' को लॉन्च किया।
2 दिसंबर, 1995 – कनाडा के प्रसिद्ध उपन्यासकार-नाटककार और आलोचक रार्बट्सन डेविस का निधन हुआ।
2 दिसंबर, 1999 – भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
2 दिसंबर, 2002 – प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में यात्री जहाज़ 'विडस्टार' में आग लगने के बाद 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
2 दिसंबर, 2003 – हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी पाया गया और उसे 27 साल कैद की सजा सुनाई गई।
2 दिसंबर, 2005 – पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक लगाने के लिए क़ानून बनाया।
2 दिसंबर, 2006 – फिलीपींस में ज्वालामुखी के लावा की चपेट में आने से 208 लोगों की मृत्यु हुई तथा 261 लोग घायल हुए।
2 दिसंबर, 2014 – भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले का निधन हुआ।