इतिहास के पन्‍नों में आज 14 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 14 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


14 दिसंबर, 1287 – उत्तर पश्चिमी नीदरलैंड में सेंट लूसिया की बाढ़ के दौरान 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
14 दिसंबर, 1546 – डेनमार्क के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और गणितज्ञ टैको ब्राहे (tycho brahe) का जन्म हुआ।
14 दिसंबर, 1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
14 दिसंबर, 1799 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का निधन हुआ। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
14 दिसंबर, 1805 – ब्रिटेन के एक लोहार जार्ज ब्रैंन्कलन ने पत्थर के कोयले की खोज की।
14 दिसंबर, 1819 – अलाबामा अमेरिका का 22वां राज्य बना।
14 दिसंबर, 1901 – महात्मा गांधी पोरबंदर के रास्ते राजकोट तक पहुँचे।
14 दिसंबर, 1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
14 दिसंबर, 1911 – नॉर्वे के खोजकर्ता रोअल्ड एमन्डसन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।

यह भी जानें : 13 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

14 दिसंबर, 1918 – ब्रिटेन की महिलाओं ने पहली बार आम चुनावों में मतदान किया।
14 दिसंबर, 1920 – पंजाब में अकाली दल की स्थापना हुई।
14 दिसंबर, 1924 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ।
14 दिसंबर, 1927 – इराक को ब्रिटेन से आजादी मिली। हालांकि ब्रिटिस सेना वहां बनी रही।
14 दिसंबर, 1934 – फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का जन्म हुआ।
14 दिसंबर, 1944 – अमेरिकी संसद ने देश की सेना में जनरल का पद सृजित करने की मंजूरी दी।
14 दिसंबर, 1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
14 दिसंबर, 1946 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने न्यूयॉर्क में मुख्यालय बनाने के पक्ष में मतदान किया।
14 दिसंबर, 1953 – पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी और कमेंट्रेटर विजय अमृतराज का जन्म हुआ।
14 दिसंबर, 1960 – आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की स्थापना की गई।
14 दिसंबर, 1960 – आॅस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा। यह टेस्ट इतिहास का पहला टाई मुकाबला था।
14 दिसंबर, 1981 – ज़ायोनी शासन की संसद ने औपचारिक रुप से सीरिया की गोलान पहाड़ियों को अपने अधिकार में कर लिया।
14 दिसंबर, 1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
14 दिसंबर, 1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
14 दिसंबर, 1997 – ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए।
14 दिसंबर, 2003 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को अमरीकी सेना ने अपने कब्ज़े में ले लिया।
14 दिसंबर, 2003 – मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
14 दिसंबर, 2007 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ हुई।