इतिहास के पन्‍नों में आज 13 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे समानांतर सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का​ निधन हुआ और इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर तिरकित के पास से पकड़ा गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


13 दिसंबर, 1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
13 दिसंबर, 1734 – रूस और ब्रिटेन ने व्यापार संधि की।
13 दिसंबर, 1774 – अमेरिकी क्रांति की पहली घटना हुई।
13 दिसंबर, 1870 – अफ़्रीक़ा के पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण करने के लिए फ़्रांस के से सैन्य हमले आरंभ हुए।
13 दिसंबर, 1884 – पर्सी एवरिट ने सिक्का डालकर वजन बताने वाली मशीन का पेटेंट कराया।
13 दिसंबर, 1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
13 दिसंबर, 1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई।
13 दिसंबर, 1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग आॅफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित हुआ।
13 दिसंबर, 1937 – चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।

यह भी जानें : 12 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

13 दिसंबर, 1949 – इस्राईल ने अपनी संसद बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने और तेलअबीब के स्थान पर इस नगर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया।
13 दिसंबर, 1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
13 दिसंबर, 1955 – पूर्व रक्षा मंत्री व वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का जन्म हुआ।
13 दिसंबर, 1959 – आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
13 दिसंबर, 1974 – माल्टा गणतंत्र बना।
13 दिसंबर, 1981 – पोलैंड में आपात काल की घोषणा हुई।
13 दिसंबर, 1986 – समानांतर सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का​ निधन हुआ।
13 दिसंबर, 1989 – गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
13 दिसंबर, 1991 – उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर हुए।
13 दिसंबर, 1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
13 दिसंबर, 2000 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे ‘कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' पाने वाले पहले व्यक्ति बने।
13 दिसंबर, 2001 – दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र 'भारतीय संसद' पर आतंकियों ने सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हमला किया।
13 दिसंबर, 2001 – भारतीय संसद पर आतंकवादियों के हमले में सभी आतंकवादियों सहित 15 लोग मारे गये।
13 दिसंबर, 2002 – यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
13 दिसंबर, 2003 – इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर तिरकित के पास से पकड़ा गया।
13 दिसंबर, 2004 – भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।