इतिहास के पन्‍नों में आज 12 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए और भारत के मशहूर आॅलराउंडर युवराज सिंह का जन्म हुआ। इनके नाम 40 टेस्ट में 1900 रन और 9 विकेट तथा 293 वनडे में 8329 रन और 11 विकेट दर्ज है। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


12 दिसंबर, 323 – वेनिस में जन्में इटली के पर्यटक मार्कों पोलो का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
12 दिसंबर, 1787 – पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
12 दिसंबर, 1800 – वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
12 दिसंबर, 1822 – अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
12 दिसंबर, 1872 – स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म हुआ।
12 दिसंबर, 1884 – आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया।
12 दिसंबर, 1901 – जी. मारकोनी ने पहली बार अटलांटिक के पर रेडियो संदेश भेजा। यह संवाद इंग्लैंड के कॉर्नवाल से कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के बीच हुआ।

यह भी जानें : 11 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

12 दिसंबर, 1911 – भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) की जगह दिल्ली को बनाया गया।
12 दिसंबर, 1911– जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
12 दिसंबर, 1915 – चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
12 दिसंबर, 1917 – फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
12 दिसंबर, 1923 – इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
12 दिसंबर, 1924 – स्पेन की सेनाओं ने मोरक्को को छोड़ा।
12 दिसंबर, 1936 – चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
12 दिसंबर, 1957 – अमेरिका ने हीरे से भी सख्त बारेजोन का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की।
12 दिसंबर, 1959 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का मद्रास में जन्म हुआ।
12 दिसंबर, 1963 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश कीनिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
12 दिसंबर, 1964 – प्रसिद्ध हिंदी कवि एवं साहित्यकार मैथिलीशरण गुप्त का निधन हुआ।
12 दिसंबर, 1971 – भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधाओं और जेब खर्चों को रद्द कर दिया गया।
12 दिसंबर, 1980 – अमेरिका ने कॉपीराइट कानून में बदलाव कर उसमें कंप्यूटर प्रोग्राम को शामिल किया।
12 दिसंबर, 1981 – भारत के मशहूर आॅलराउंडर युवराज सिंह का जन्म हुआ। इनके नाम 40 टेस्ट में 1900 रन और 9 विकेट तथा 293 वनडे में 8329 रन और 11 विकेट दर्ज है।
12 दिसंबर, 1996 – भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा का जल साझा करने के लिए एक समझौता हुआ।
12 दिसंबर, 2000 – जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का 71 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हुआ।
12 दिसंबर, 2007 – पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।