इतिहास के पन्‍नों में आज 11 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बॉलीवुड अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर में जन्म हुआ और मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


11 दिसंबर, 1618 – रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
11 दिसंबर, 1666 – हॉलेन्ड के प्रख्यात चित्रकार फ़्रेन्ज़ हेल्ज़ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
11 दिसंबर, 1780 – जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।
11 दिसंबर, 1810 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अलफ़्रेड डोमोसे का पेरिस में जन्म हुआ।
11 दिसंबर, 1816 – इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।
11 दिसंबर, 1845 – प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू हुआ।
11 दिसंबर, 1858 – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
11 दिसंबर, 1907 – आग से न्यूजीलैंड की संसद जलकर पूरी तरह से तबाह हुई।

यह भी जानें : 10 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

11 दिसंबर, 1913 – विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की पेंटिंग संग्रहालय से चोरी होने के दो साल बाद बरामद की गई।
11 दिसंबर, 1922 – बॉलीवुड अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर में जन्म हुआ।
11 दिसंबर, 1931 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा, आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका को विधायी स्वतंत्रता दी।
11 दिसंबर, 1935 – देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म परिश्चम बंगाल के बीरभूम में हुआ।
11 दिसंबर, 1937 – यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
11 दिसंबर, 1941 – जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
11 दिसंबर, 1946 – राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
11 दिसंबर, 1946 – यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
11 दिसंबर, 1964 – संयुक्त राष्ट्र के युनिसेफ़ की स्थापना हुई। यह संगठन 150 से अधिक देशों में सक्रिय है। इसका केंद्र न्यूयार्क में है।
11 दिसंबर, 1967 – पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत हुई।
11 दिसंबर, 1969 – अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
11 दिसंबर, 1969 – शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद का जन्म हुआ।
11 दिसंबर, 1994 – रुस के दक्षिण पश्चिमी गणराज्य चेचनिया पर रुसी सेना ने आक्रमण आरंभ किया।
11 दिसंबर, 1997 – जापान के क्योटो में 150 देशों ने ग्लोबल वार्मिंग रोकने को कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने पर सहमति दी।
11 दिसंबर, 2012 – मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन हुआ।
11 दिसंबर, 2016 – मिस्र की राजधानी काहिरा में बमबारी में 25 लोगों की मौत हुई और 45 घायल लोग घायल हुए।