जनरल नॉलेज: करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2018

करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2018 - जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 40 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है। इन सभी प्रश्नों को PDF में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डॉउनलोड Link पर जाकर क्लिक करें।

1. हाल ही में किस देश की महिला फुटबॉल टीम पर प्रतिबंध लगाया गया है? – डेनमार्क
2. हाल ही में किस खिलाड़ी ने क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया? – मार्को मरैस
3. किस सरकारी विभाग ने हाल ही में महिला उद्यमियों की सहायता हेतु महिला प्रकोष्ठ बनाने की घोषणा की? – नीति आयोग
4. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाये गये विश्व एड्स दिवस-2017 का विषय क्या था? – एवरीबडी काउंट्स
5. भारतीय मूल की महिला नेता का क्या नाम है जो अमेरिका की पहली महिला सिख मेयर बनीं? – प्रीत डिडबल
6. किस फुटबॉल खिलाड़ी को हाल ही में पांचवीं बार बैलन डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – क्रिस्टियानो रोनाल्डो
7. हाल ही में यूनेस्को की कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में किस देश का चयन किया गया है? – भारत
8. भारत के किस वरिष्ठ शीतकालीन ओलंपियन ने जर्मनी के एल्टेनबर्ग में एशियाई ल्यूज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता? – शिवा केशवन
9. हाल ही में ‘यहूदी नोबेल पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है? – नताली पोर्टमैन
10.  हाल ही में किस मूल्य वर्ग के नोट के भारतीय मुद्रा इतिहास में 100 वर्ष पूरे हुए? – एक रुपये


11. भारत के किस शहर में देश का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है? – वायनाड (केरल)
12. हाल ही में ब्राजीलियन फॉर्मूला-1 ग्रांप्री रेस किसने जीती है? – सेबेस्टियन वेटल
13. हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है? – दीया मिर्ज
14. किसे हाल ही में इनफ़ोसिस का सीईओ बनाया गया? – सलिल पारेख
15. किस राज्य सरकार ने अनुबंध आधार की नियुक्तियों में साक्षात्कार प्रणाली समाप्त करने की घोषणा की? – हरियाणा
16. हाल ही में बॉलीवुड के किस प्रसिद्ध अभिनेता का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया? – शशि कपूर
17. अमेरिका और किस देश की वायु सेना ने हाल ही में अपना सबसे बड़ा संयुक्त अभ्यास शुरू कर दिया है? – दक्षिण कोरिया
18. राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 03 दिसंबर
19. वर्ष 2018 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप हेतु चुनी गई 16 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान किसे चुना गया है? – पृथ्वी शॉ
20. किस देश ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) वैश्विक शरणार्थी समझौते से अलग होने की घोषणा की है? – अमेरिका
21. भारतीय नौसेना दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 04 दिसंबर
22. हाल ही में किस देश के गेताक्यू बेशा ने पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन जीती है? – इथियोपिया
23. भारत द्वारा हाल ही में जमीन से हवा में मार करने वाली किस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया? – आकाश
24. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब ने किस अंतरराष्ट्रीय समूह से अलग होकर नया आर्थिक समूह बनाने की घोषणा की? – खाड़ी सहयोग परिषद
25. भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने हाल ही में बैंकाक में सम्पन्न इंडोर आर्चरी वर्ल्डकप स्टेज-टू चैम्पियनशिप में कौन सा पदक जीता? – कांस्य पदक
26. किस देश के शोधकर्ताओं ने 'कैंसर मेटास्टेसिस' से संबंधित दवा विकसित करने की हाल ही में घोषणा की? – भारत
27. कौन सा राज्य तीन तलाक सम्बन्धी विधेयक के मसौदे पर सहमति जताने वाला पहला राज्य बन गया है? – उत्तर प्रदेश
28. किस चक्रवात से प्रभावित व्यक्तियों हेतु ऑपरेशन सिनर्जी का शुभारंभ किया गया है? – ओखी
29. यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में ताजमहल किस स्थान पर है? – दूसरे
30. किस पत्रिका ने ‘मी टू अभियान’ की प्रतिभागी महिलाओं को पर्सन ऑफ़ द इयर-2017 चयनित किया है? – टाइमी
31. हाल ही में किस देश ने समलैंगिक शादियों को अधिकारिक मान्यता दिए जाने हेतु पार्लियामेंट में विधेयक पारित किया? – ऑस्ट्रेलिया
32. हाल ही में भारत के किस धार्मिक पर्व को यूनेस्को ने 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर' के रूप में मान्यता प्रदान की? – कुंभ मेला
33. सशस्त्र सेना झंडा दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 07 दिसंबर
34. उस चक्रवाती तूफ़ान का क्या नाम ही जिससे हाल ही में केरल और तमिलनाडु में भारी तबाही हुई? – ओखी
35. भारत की पहली महिला फोटो पत्रकार का क्या नाम है जिनके सम्मान में गूगल ने हाल ही में डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की? – होमी व्यारवाला
36. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस देश से एक माह पहले बंद किये गये यमन के बंदरगाह को शुरू किये जाने और वहां के लोगों के लिए मदद मुहैया कराने की अनुमति दिये जाने की अपील की? – सऊदी अरब
37. ‘अजेय वारियर 2017’ क्या है? – युधाभ्यास
38. हाल ही में किस प्रजाति के कुत्तों को भारतीय सेना की ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित किये जाने की घोषणा की गयी? – मुधोल प्रजाति
39. हाल ही में वंशानुगत त्वचा संबंधी विकारों के समूह को क्या नाम दिया गया है? – एपिडर्मोलिसिस बुलोसा
40. किस कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष ग्रीन हाउस उत्सर्जन के लिए पीएम ट्रॉफी जीती? – टाटा स्टील