इतिहास के पन्‍नों में आज 9 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय उपमहाद्वीप के उर्दू के प्रख्यात कवि और दार्शनिक अल्लामा मोहम्मद इक़बाल का जन्म हुआ और बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


9 नवंबर, 1236 – मुगल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या की गई।
9 नवंबर, 1270 – महान संत नामदेव का जन्म हुआ।
9 नवंबर, 1580 – स्पेन की सेना आयरलैंड में घुसी।
9 नवंबर, 1729 – स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ। इस समझौते में फ़्रांस वचनबद्ध हुआ है कि हर युद्ध में वह स्पेन का साथ देगा।
9 नवंबर, 1794 – तत्कालीन सोवियत संघ सेना ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
9 नवंबर, 1818 – रूस के विख्यात उपन्यासकार ईवान टोरगीनोफ़ का जन्म हुआ।
9 नवंबर, 1877 – भारतीय उपमहाद्वीप के उर्दू के प्रख्यात कवि और दार्शनिक अल्लामा मोहम्मद इक़बाल का जन्म हुआ।
9 नवंबर, 1887 – अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
9 नवंबर, 1799 – सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।
9 नवंबर, 1917 – बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।
9 नवंबर, 1934 – अमेरिका के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और विज्ञान लेखक कार्ल सागान का जन्म हुआ।
9 नवंबर, 1937 – जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा जमाया।


यह भी जानें : 08 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

9 नवंबर, 1948 – जूनागढ़ को भारत में मिलाया गया।
9 नवंबर, 1949 – कोस्टारिका ने संविधान अंगीकार किया गया।
9 नवंबर, 1953 – कम्बोडिया फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।
9 नवंबर, 1960 – पहले भारतीय वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ।
9 नवंबर, 1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
9 नवंबर, 1963 – जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए।
9 नवंबर, 1967 – अमेरिका ने केप कैनेडी, फ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।
9 नवंबर, 1985 – अनातोली कारपोव को हराकर 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने।
9 नवंबर, 1985 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना जब अमरीका पहुँचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।
9 नवंबर, 1989 – बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
9 नवंबर, 1985 – ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
9 नवंबर, 1991 – दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद पर वैश्विक बायकॉट के 21 साल बाद वापसी करते हुए पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला। इसे भारत ने तीन विकेट से जीता।
9 नवंबर, 1994 – रासायनिक तत्व डार्मस्टे​डटियम का खोज की गई।
9 नवंबर, 2000 – उत्तर प्रदेश से पृथक कर उत्तराखंड को एक नया राज्य बनाया गया।
9 नवंबर, 2014 – अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से ​निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।
9 नवंबर, 2016 – देश में भारतीय मुद्रा 500 एवं 1000 के नोट बंद किए गए।