इतिहास के पन्‍नों में आज 4 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 4 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध भारतीय नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज शाह मेहता का निधन हुआ और बराक ओबामा अमरीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


4 नवंबर, 922 – रिचैरियस बेल्जियम के शहर लुईक के नये बिशप बने।
4 नवंबर, 1509 – अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय बने।
4 नवंबर, 1619 – फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
4 नवंबर, 1822 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने मैरी टोड के साथ शादी की।
4 नवंबर, 1822 – दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ।
4 नवंबर, 1856 – जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।

यह भी जानें : 3 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

4 नवंबर, 1875 – अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुई।
4 नवंबर, 1889 – स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल का जन्म हुआ।
4 नवंबर, 1911 – अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
4 नवंबर, 1915 – प्रसिद्ध भारतीय नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज शाह मेहता का निधन हुआ।
4 नवंबर, 1918 – ऑस्ट्रिया-हंग्री साम्राज्य ने ऐसे समय में, जब प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति को मात्र एक सप्ताह का समय रह गया था, संयुक्त सेना के समक्ष हथियार डाल दिए।
4 नवंबर, 1924 – इटली के संगीतकार जियाकोमो पोचीनी का निधन हुआ। उन्होंने 36 वर्ष की आयु में एडगर नामक अपनी पहली रचना प्रस्तुत की।
4 नवंबर, 1936 – प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म हुआ।
4 नवंबर, 1946 – राष्ट्र संघ की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक मामलों की संस्था युनेस्को का गठन 43 देशों के सहयोग से हुआ।
4 नवंबर, 1952 – अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी यानि एनएसए अस्तित्व में आई।
4 नवंबर, 1970 – प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का निधन हुआ।
4 नवंबर, 1984 – ओबी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
4 नवंबर, 1995 – इसराइल के प्रधानमंत्री की हत्या हो गई।
4 नवंबर, 2008 – बराक ओबामा अमरीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।